WWE के लिए साल 2020 उतार-चढ़ाव वाला रहा है। WWE में इस साल कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, 2020 का शुरुआती समय WWE के लिए शानदार रहा था। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और फैंस के शो में आने पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद भी WWE ने परफॉर्मेंस सेंटर से शो को जारी रखा।इसके बाद थंडरडोम टेक्नोलॉजी को लाया गया। खैर, WWE सुपरस्टार्स के लिए साल 2020 मुश्किल रहा है। दरअसल, सुपरस्टार्स को लॉकडाउन के समय भी काम करना पड़ा। साथ ही कुछ WWE रेसलर्स को तो अपनी नौकरी ही गंवाना पड़ी। इसके अलावा भी WWE द्वारा कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया।इसलिए हम 2020 में WWE द्वारा रिलीज किये गए सभी सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे। साथ ही रिलीज का कारण भी पता करेंगे।WWE ने 2020 में कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया हैWWE ने अप्रैल के महीने में पैसों की तंगी की वजह से कुछ WWE सुपरस्टार्स और बैकस्टेज ऑफिशल्स को निकालने का निर्णय लिया था। इसमें कर्ट हॉकिंस, जैक रायडर, हीथ स्लेटर, ल्यूक गैलोज, कार्ल एंडरसन, रुसेव, नो वे होजे, साराह लोगन, माइक कनेलिस, मारिया कनेलिस, एडन इंग्लिश, EC3, लियो रश, एरिक यंग, प्रीमो, एपिको, एरिक रोवन, कर्ट एंगल, कर्टिस एक्सल, केन वैलासकेज़, डियोना पूराज़ो और माइक शिओडा का नाम शामिल है। ड्रेक मेवरिक को भी रिलीज किया गया था लेकिन बाद में उन्हें फिर साइन कर लिया गया।BREAKING: WWE has come to terms on the release of Drake Maverick (James Curtin), Curt Hawkins (Brian Myers), Karl Anderson (Chad Allegra), EC3 (Michael Hutter) and Lio Rush (Lionel Green). We wish them all the best in their future endeavors. https://t.co/cX449nNSLU— WWE (@WWE) April 15, 2020इसके अलावा साल की शुरुआत में WWE की प्रसिद्ध इंटरव्यूअर कैथी कैली ने भी कंपनी से जाने का निर्णय ले लिया था। इसके चलते उन्हें भी WWE ने मजबूरन रिलीज किया था।अप्रैल में बड़े रिलीज के पहले द रिवाइवल को भी WWE ने रिलीज कर दिया था। उन्होंने जनवरी में रिलीज की मांग की थी और 10 अप्रैल को उन्हें रिलीज किया गया। वो अपनी बुकिंग से मुख्य रूप से खुश नहीं थे।ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो बैकस्टेज जॉन सीना को पसंद नहीं करते थेAoP से हर कोई परिचित होगा। एकम और रेजर ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया था और वो साइज में भी काफी बड़े थे। ऐसे में किसी भी टैग टीम के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल था। साल के शुरुआती समय में रेजर चोटिल हो गए। इसके चलते WWE ने आखिर सितंबर के महीने में दोनों को रिलीज करने का निर्णय लिया।जेलिना वेगा के 2020 में रिलीज होने के बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल, पूरे साल टीवी पर नजर आने के बाद 13 नवंबर को उनके रिलीज की खबर आयी।I support unionization.— 𝓩𝖊𝖑𝖎𝖓𝖆 𝓥𝖊𝖌𝖆 (@Zelina_VegaWWE) November 13, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE दिग्गज जिन्होंने उभरते हुए सुपरस्टार्स का करियर बर्बाद किया