Royal Rumble से पहले 3 WWE सुपरस्टार्स के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, क्या Brock Lesnar की हो पाएगी वापसी?

WWE सुपरस्टार्स की वापसी पर आई अहम जानकारी (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स की वापसी पर आई अहम जानकारी (Photos: WWE.com)

WWE Superstars Return Update: WWE फैंस रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसके दौरान 5 सालों के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) रंबल मैच में नजर आएंगे। वहीं जॉन सीना भी इस मुकाबले के लिए अपने नाम की घोषणा कर चुके हैं। इस बीच तीन सुपरस्टार्स के इस प्रीमियम लाइव इवेंट में नजर आने को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यह उनके भविष्य पर बड़े सवाल खड़े करता है। वहीं ब्रॉक लैसनर की वापसी हो पाएगी या नहीं इसको लेकर भी चीजें साफ हुई हैं।

Ad

डकोटा काई 20 जनवरी 2025 को हुए Raw एपिसोड में ज़ोई स्टार्क के द्वारा लगाई गई स्प्रिंगबोर्ड मिसाइल ड्रॉपकिक के चलते चोटिल हो गई थीं। अब PWInsider Elite की रिपोर्ट के मुताबिक वह Royal Rumble 2025 को मिस कर सकती हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर उनकी वापसी सिर्फ तब ही हो सकती है, जब वह कंपनी के कन्कशन प्रोटोकॉल क्लियर कर लेती हैं। डकोटा ने इस सप्ताह के Raw एपिसोड को मिस कर दिया था। वह पिछले साल भी दो बार बाहर रही थीं।

Ad

बैकी लिंच को फैंस ने 27 मई 2024 को हुए Raw एपिसोड के बाद से WWE टीवी पर नहीं देखा है। एक समय पर ऐसी उम्मीद थी कि वह Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में फैंस को नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि लिंच को Royal Rumble 2025 में देखा जा सकता है। इससे उलट Fightful Select ने बताया है कि एक समय पर बैकी की जो वापसी Royal Rumble 2025 में होने वाली थी, उसको लेकर अभी भी प्लानिंग चल रही है।

ब्रॉक लैसनर एक ऐसा नाम हैं जिन्हें SummerSlam 2023 के बाद से फैंस ने टीवी पर नहीं देखा है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कोडी रोड्स के हाथों हारने वाले ब्रॉक बाद में विवाद का हिस्सा बन गए थे। इसके चलते उनकी वापसी नहीं हो पाई थी। Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र ने हाल में बताया कि लैसनर की वापसी को लेकर चीजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनकी वापसी को लेकर लीगल टीम ही कोई अंतिम फैसला ले सकती है।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच और ब्रॉक लैसनर ने पहले भी जीता है रंबल मैच

बैकी लिंच ने 2019 में हुए WWE Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में रंबल मैच जीता था। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को हराकर यह उपलब्धि पाई थी। वहीं ब्रॉक लैसनर ने 2003 और 2022 में रंबल मैच में जीत दर्ज की हुई है। ब्रॉक ने 2003 में द अंडरटेकर को और 2022 में ड्रू मैकइंटायर को मुकाबले से बाहर करके जीत पाई थी। यह देखना होगा कि यह दोनों कब वापसी करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications