6 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपना एंट्रेंस म्यूजिक बदलने की सख्त जरूरत है

एंट्रेंस म्यूजिक बदलने की सख्त जरूरत है
एंट्रेंस म्यूजिक बदलने की सख्त जरूरत है

रेसलिंग में हर रेसलर के पास एक थीम सांग होता है जो उसके किरदार को बेहतर करता है। क्या कोई भी स्टोन कोल्ड की एंट्री उस थीम सांग के बिना सोच सकता है जिसमें शीशे टूटने की आवाज आती है और आपको बेहतरीन एंटरटेनमेंट मिलने की गारंटी होती थी। वहीँ रॉक या ट्रिपल एच के थीम सांग ने उनके किरदार को फायदा पहुँचाया। मौजूदा डब्लू डब्लू ई (WWE) सीईओ के गेम वाले म्यूजिक ने उन्हें ये मौका दिया कि वो सबको कह सकें कि वो गेम हैं और उनसे कोई खेल नहीं खेल सकता।

विंस मैकमैहन के किरदार को इतना लोकप्रिय या एक बॉस के तौर पर उनके काम को इतना अच्छा करने में उनके थीम सांग का अहम योगदान है। यही स्थिति बेली के लिए और डीएक्स के लिए भी लागू होती है। हालांकि हर रेसलर की थीम सांग ने उसके किरदार को फायदा पहुँचाया है, बदलते वक्त के साथ ऐसे कई रेसलर्स हैं जिनके किरदार और काम को उनके थीम सांग से समर्थन नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: 6 अच्छी चीजे़ं जो ब्रॉक लैसनर के लिए WWE ने बैकस्टेज की है

हाल फिलहाल में जब जैफ हार्डी ने कहा कि वो अपने 'नो मोर वर्ड्स' वाले थीम सांग के साथ 2020 में वापसी करेंगे तो हमने सोचा आपको उन छह रेसलर्स के बारे में बताया जाए जिन्हें थीम सांग बदलने की जरूरत है:

#6 रॉब ग्रोंकोवस्कि

रॉब ग्रोवोंस्की
रॉब ग्रोवोंस्की

रॉब ग्रोंकोवस्कि कंपनी के सबसे नए रेसलर हैं लेकिन इन्होंने जिस सांग पर पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में एंट्री की उसको देखकर सिर्फ यही कहा जा सकता है कि वो जल्द ही अपना थीम सांग बदलें क्योंकि वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

#5 हम्बर्टो कारिलो

हम्बर्टो कारिलो
हम्बर्टो कारिलो

इनका किरदार और काम अच्छा है लेकिन इनका थीम सांग अच्छा नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक नए सुपरस्टार हैं जिन्हें एक अच्छे थीम सांग से फायदा होगा जो अभी एक कमजोर थीम सांग की वजह से नहीं हो रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 लाना

लाना
लाना

लाना और बॉबी लैश्ले अभी तो साथ में दिखाए जा रहे हैं लेकिन वो वक्त दूर नहीं जब ये दोनों अलग होंगे और बॉबी को सिंगल्स एक्शन का मौका मिलेगा। इसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि लाना जल्द ही सिंगल्स कॉम्पिटिशन में आएंगी लेकिन ना तो वो रिंग ना ही थीम सांग के मामले में अच्छा काम कर रही हैं। जबतक वो रिंग के गुर सीखती हैं तबतक उनके थीम सांग को अच्छा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनपर कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर हुआ

#3 मुस्तफा अली

मुस्तफा अली
मुस्तफा अली

मुस्तफा अली ने रिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी उन्हें काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर वो वापसी करते हैं और एक अच्छे थीम सांग के साथ तो ये उनके लिए अच्छा होगा। उनके काम को सराहा जाना चाहिए जो होता है लेकिन उनमें मेन इवेंट का हिस्सा बनने की क्षमता है लेकिन उनके थीम सांग में नहीं है।वो जब भी वापसी करें तो उनका थीम सांग अच्छा हो और कहानी भी।

#2 डैना ब्रूक

डैना ब्रुक
डैना ब्रुक

डैना ब्रुक में हुनर है लेकिन उन्हें ना तो मौके मिल रहे हैं ना ही इस काबिल समझा जा रहा है कि वो किसी बड़ी कहानी का हिस्सा हों। इसमें उनकी थीम सांग का एक अहम महत्व है जो फैंस के बीच लोकप्रिय नहीं है। अगर आपने देखा हो तो साशा बैंक्स हों या बैकी लिंच हर किसी का थीम सांग फैंस को पसंद है और वो उसे गाते भी हैं। वहीँ डैना ब्रुक का थीम सांग ऐसा नहीं है। काबिलियत और मौके शायद इस एक बदलाव से सही हो जाएं।

#1 सैमी जेन

सैमी जेन
सैमी जेन

जबतक सैमी बेबीफेस थे तबतक उनका थीम सांग उनके लिए सही था लेकिन अब जब वो हील हैं तो ये थीम सांग उन्हें सूट नहीं कर रहा है। ऐसे में जरूरी है कि अब उन्हें एक नया थीम सांग दिया जाए जो उनके किरदार से मेल खाए। ये अच्छा होगा कि एक हील चैंपियन या किरदार के लिए नया थीम सांग हो ताकि उनके किरदार को अच्छे से स्थापित किया जा सके जैसा बेली के लिए किया गया है।