WWE Survivor Series WarGames 2023: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

Ujjaval
WWE Survivor Series 2023 इवेंट के लिए काफी हाइप बनी हुई है
WWE Survivor Series 2023 इवेंट के लिए काफी हाइप बनी हुई है

Survivor Series 2023: WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं है। इस शो के साथ वॉरगेम्स (WarGames) की थीम जुड़ी हुई है। इस इवेंट के लिए 5 मैच तय किए गए हैं और इसमें से 2 WarGames मैच हैं।

Ad

WWE द्वारा 2 चैंपियनशिप और 1 नॉन टाइटल मैच भी बुक किया गया है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर इन मैचों के नतीजे किस ओर जा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Survivor Series WarGames 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के संभावित नतीजों पर एक नज़र डालने वाले हैं।

- WWE Survivor Series WarGames 2023 में कार्लिटो vs सैंटोस इस्कोबार

Ad

कार्लिटो और सैंटोस इस्कोबार के बीच मैच के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। कार्लिटो के आरोपों के कारण ही सैंटोस इस्कोबार का हील टर्न देखने को मिला। कार्लिटो ने वापसी के बाद काफी अच्छा काम किया है और अब सैंटोस के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करना होगा। दोनों का यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी तगड़ा रह सकता है। इस मैच में सैंटोस इस्कोबार किसी तरह से दिग्गज को हराकर बतौर हील अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।

संभावित नतीजा: सैंटोस इस्कोबार की जीत हो सकती है

- Survivor Series 2023 में गुंथर vs द मिज़ (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

Ad

द मिज़ का हाल ही में बेबीफेस टर्न देखने को मिला है। उनकी गुंथर के साथ दुश्मनी काफी ज्यादा रोचक साबित हुई है। Survivor Series 2023 में दोनों के बीच अच्छा मैच हो सकता है। मिज़ द्वारा रिंग जनरल को कड़ी टक्कर मिल सकती है। काफी ज्यादा चांस हैं कि गुंथर इस मैच में जीत हासिल करेंगे।

संभावित नतीजा: गुंथर चैंपियनशिप रिटेन रख सकते हैं

- WWE Survivor Series 2023 में रिया रिप्ली vs ज़ोई स्टार्क (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

Ad

रिया रिप्ली का चैंपियनशिप रन काफी ज्यादा लंबा रहा है। उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां आई हैं और अब उन्हें स्टार्क के खिलाफ अपना टाइटल दांव पर लगाना है। ज़ोई ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। रिया रिप्ली को स्टार्क द्वारा कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन जजमेंट डे की सदस्य के जीत के चांस ज्यादा हैं। उनका विमेंस टाइटल रन जारी रह सकता है।

संभावित नतीजा: रिया रिप्ली चैंपियनशिप रिटेन रख सकती हैं

- WWE Survivor Series 2023 में बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर, शॉट्ज़ी और बैकी लिंच vs डैमेज कंट्रोल (विमेंस WarGames मैच)

Ad

डैमेज कंट्रोल फैक्शन पहले से मजबूत हो गया है। इस ग्रुप की बेली, इयो स्काई, कायरी सेन और ओस्का का सामना बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर, शॉट्ज़ी और बैकी लिंच से WarGames में होने वाला है। यह मुकाबला कई तगड़े स्पॉट्स से भरा हो सकता है। डैमेज कंट्रोल भले ही मजबूत दिख रहा है लेकिन बैकी लिंच के शामिल होने से बेबीफेस टीम मजबूत हो गई है। उन्हें SmackDown के टॉप फैक्शन पर बड़ी जीत मिल सकती है।

संभावित नतीजा: बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर, शॉट्ज़ी और बैकी लिंच की जीत हो सकती है

- WWE Survivor Series 2023 में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, जे उसो और सैमी ज़ेन vs जजमेंट डे (मेंस WarGames मैच)

Ad

कोडी रोड्स, जे उसो और सैमी ज़ेन की काफी समय से जजमेंट डे के साथ दुश्मनी चल रही है। सैथ रॉलिंस को भी जजमेंट डे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अब उनके पास इस फैक्शन से बदला लेने का मौका है। WarGames मैच में जजमेंट डे के फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। इन सभी चीज़ों के बावजूद ऐसा महसूस हो रहा है कि रोड्स और उनके साथियों की जीत हो सकती है। इसके साथ WWE लंबे समय से चली आ रही यह स्टोरीलाइन खत्म कर सकता है।

संभावित नतीजा: कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, जे उसो और सैमी ज़ेन की जीत हो सकती है

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications