WWE Officially Suspends Gunther: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर (Gunther) ने कमेंटेटर माइकल कोल और पैट मैकफी पर जानलेवा हमला किया था। उनके इस कदम से सभी चौंक गए थे। कोल ने इसके बाद गुंथर को निकाले जाने की मांग की थी। द रिंग जनरल अब मुसीबत में फंस गए हैं। WWE ने उन्हें उनके खराब एक्शन के लिए सस्पेंड कर दिया है।
WrestleMania 41 में गुंथर ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था। अंत में जे ने जबरदस्त जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम कर लिया। Raw में इस बात का गुस्सा गुंथर ने माइकल कोल और पैट मैकफी पर निकाला। उन्होंने पहले कोल पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए मैकफी आए। गुंथर ने मैकफी को चोक कर दिया। द रिंग जनरल ने ऑफिशियल्स की भी नहीं सुनी।
WWE ने Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स की एक क्लिप पोस्ट की। पीयर्स ने कहा कि माइकल कोल और पैट मैकफी ठीक हैं और दोनों अगले हफ्ते रेड ब्रांड की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
आप सभी जानते हैं कि गुंथर, माइकल कोल और पैट मैकफी के बीच क्या हुआ। पैट और कोल ठीक हैं। दोनों Raw की तैयारी कर रहे हैं। गुंथर ने जो किया वो बहुत खराब था। वो टाइटल गंवाने के कारण निराश थे लेकिन इसके लिए आप ही दोषी हैं। उनके ऊपर एक अज्ञात राशि का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया है।
WWE SmackDown में जा सकते हैं गुंथर
गुंथर का मेन रोस्टर में करियर अभी तक जबरदस्त रहा है। पहले लंबे समय तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में उन्होंने अपनी धाक जमाई। WWE ने भी उन्हें अभी तक बढ़िया पुश दिया। ऐसा लगता है कि अब उन्हें Smackown में डाला जा सकता है। इस कारण से ही उन्होंने माइकल कोल और पैट मैकफी पर हमला किया हो सकता है। गुंथर ब्लू ब्रांड में जाते हैं तो फिर मजा आएगा। वहां पर उनके बड़ा मकुाबले हो सकते हैं। ये कहीं ना कहीं WWE का बढ़िया कदम होगा।