रोमन रेंस(Roman Reigns) इस समय रेसलिंग की दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए है। ब्लू ब्रांड में वो जो भी करते हैं उसके ऊपर सभी की नजरें रहती है। पिछले हफ्ते एक नई चीज ब्लू ब्रांड में देेखने को मिली। रोमन रेंस और पूर्व यूएस चैंपियन अपोलो क्रूज(Apollo Crews) के बीच नई एलाइंस टीज की गई। यानि की जल्द ही अपोलो क्रूज अब रोमन रेंस की टीम में शामिल हो सकते हैं। ये भी पढ़ें: ''घायल ब्रॉक लैसनर को देख मैंने उनसे बोला था कि जल्द F5 मारकर मैच को खत्म कर दें''रोमन रेंस और अपोलो क्रूज पिछले हफ्ते साथ नजर आए थेबैकस्टेज में पिछले हफ्ते अपोलो क्रूज और रोमन रेंस को साथ देखा गया था। अपोलो क्रूज कुछ सलाह रोमन रेंस से ले रहे थे। इसके बाद देखा गया गया कि सैमी जेेन के खिलाफ चीटिंग कर के उन्होंने जीत हासिल की। इससे साफ संकेत नजर आए कि रोमन रेंस की फैक्शन में वो शामिल हो सकते हैं।"Stay... You can learn from this."#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEApollo pic.twitter.com/mc3qoI4tcr— WWE (@WWE) January 16, 2021रोमन रेंस ने भी पॉल हेमन के स्टेटस को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें नया फैक्शन टीज किया गया। इसमें रोमन रेंस और अपोलो क्रूज का एनिमेटेड फोटो दिखाया गया। पॉल हेमन और जे उसो भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारारोमन रेंस के साथ अपोलो क्रूज की तस्वीरWWE Royal Rumble 2021 में रोमन रेंस का सामना एक बार फिर केविन ओवेंस के साथ होने वाला है। पहले उनके प्रतिद्वंदी एडम पीयर्स थे लेकिन पिछले हफ्ते केविन ओवेंस ने उनकी जगह ली। अगर अपोलो क्रूज और रोमन रेंस साथ आ जाते हैं तो फिर अगल स्टोरीलाइन शुरू हो जाएगी। जे उसो भी उनके साथ है। शायद जल्द ही जिमी उसो की भी वापसी होगी और वो भी रोमन रेंस के साथ आ जाएंगे रोमन रेंस के नए फैक्शन को लेकर पहले से काफी चर्चाएं चल रही है। पिछले हफ्ते इस चीज के संकेत दिए है। अपोलो क्रूज को पिछले साल थोड़ा बहुत पुश दिया गया था। अगर वो रोमन रेंस के साथ काम करेंगे तो उन्हें आगे जाकर इसका फायदा जरूर मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि इनके साथ पॉल हेमन भी होंगे। रोमन रेंस के हील टर्न को इतना शानदार बनाने में पॉल हेमन का बहुत बडा़ रोल रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।