WWE फैंस का इंतजार होगा खत्म, ट्राइबल चीफ के लिए बड़ा खतरा, Roman Reigns की वापसी का ऐलान?

WWE
क्या WWE SmackDown में रोमन रेंस मचाएंगे तबाही? (Photo: WWE.com)

WWE Teased Roman Reigns Return: WWE SmackDown के सीजन प्रीमियर एपिसोड में बवाल मचने वाला है। USA नेटवर्क में वापसी को कंपनी बड़ा बनाने की भरपूर कोशिश करेगी। WWE द्वारा शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की उम्मीद भी फैंस द्वारा की जा रही है। अच्छी खबर ये है कि WWE ने उनकी वापसी टीज की है। कुछ हद तक लग रहा है कि उनका जलवा फिर से देखने को मिलेगा।

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। सिकोआ को उनकी वजह से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में वो नज़र आए। वहां पर भी उन्होंने नई ब्लडलाइन से पंगा लिया। हालांकि पिछले महीने 16 अगस्त को हुआ शो उनके लिए सही नहीं रहा। जेकब फाटू ने वापसी कर उनके ऊपर हमला किया। इसके बाद सिकोआ ने अपनी ताकत दिखाकर उन्हें धराशाई कर दिया।

Ad

16 अगस्त के बाद से रोमन रेंस WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। कंपनी ने अगर सीजन प्रीमियर एपिसोड को हिट बनाने की सोची है तो फिर रेंस की वापसी संभव है। खैर WWE ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आगामी शो का पोस्टर जारी किया है, जिसमें रोमन रेंस भी नज़र आ रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि फैंस को असली ट्राइबल चीफ बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

SmackDown में आ सकते हैं रोमन रेंस
SmackDown में आ सकते हैं रोमन रेंस

क्या अनडिप्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर रोमन रेंस मचाएंगे बवाल?

आप सभी को पता है कि रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ के साथ चल रही है। WWE SmackDown के सीजन प्रीमियर एपिसोड में कोडी रोड्स अपनी अनडिप्यूटेड चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच स्टील केज मैच होगा। रोमन अगर वापसी करेंगे तो फिर इसी मैच में उनका जलवा देखने को मिलेगा। वो आकर सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं। इस तरह ट्राइबल चीफ सोलो का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है। रेंस को ये पता चल गया है कि उनके ऊपर नंबर्स गेम भारी पड़ेगा। इस वजह से वो अपने साथ किसी को ला सकते हैं। मतलब साफ है कि रोमन का साथ देने के लिए जिमी उसो वापसी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications