WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 13 अक्टूबर 2018 

Enter caption

WWE ने स्वर्गीय एडी गुरेरो को लेकर किया बड़ा एलान

स्मैकडाउन का 1000वां एपिसोड नजदीक आ रहा है। WWE उन रैसलरों को जरूर याद करेगी जिन्होंने स्मैकडाउन को अपनी सेवाएं दी और शो में आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया। एडी गुरेरो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका WWE में किया गया काम फैंस को सालों तक याद रहेगा।WWE ने एलान किया है कि इस रविवार यूट्यूब पेज पर एडी गुरेरो की डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ की जाएगी। WWE ने एडी गुरेरो की डॉक्यूमेंट्री को लेकर अपने आर्टिकल में लिखा, "एडी WWE इतिहास के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने स्मैकडाउन लाइव में बहुत बड़ा रोल अदा किया। डॉक्यूमेंट्री में जॉन सीना, बतिस्ता, कर्ट एंगल, जेबीएल, पॉल हेमन, साशा बैंक्स, एडन इंग्लिश और विकी गुरेरो के इंटरव्यू होंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एडी गुरेरो 2002 के ब्रैंड स्पलिट के बाद कैसे जबरदस्त परफॉर्मर और दूसरे रैसलरों के लिए लॉकर रूम के लीडर बने।"


एजे ली के खिलाफ फिर से मैच लड़ना चाहती हैं निकी बैला

निकी बैला और एजे ली WWE विमेंस डिवीजन की सबसे अच्छी महिला रैसलरों में से एक रही हैं। अपने किरदार और रैसलिंग के जरिए इन दोनों ने विमेंस डिवीजन को नई ऊंचाई प्रदान की। निकी बैला और एजे ली के बीच रिंग में पुरानी दुश्मनी रही है। अब महिलाओं का पहला एक्सक्लूज़िव पीपीवी एवोल्यूशन आ रहा है। निकी बैला, एजे ली को को रिंग में वापसी करते हुए देखना चाहती हैं।


सैथ रॉलिंस ने अपने ड्रीम प्रतिद्वंदी का नाम बताया

सैथ रॉलिंस ने शिकागो में हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने ये बताया कि WWE से बाहर किस सुपरस्टार को वो फेस करना पसंद करेंगे। सैथ रॉलिंस ने केनी ओमेगा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वो केनी ओमेगा का सामना करना चाहते है।सैथ रॉलिंस शील्ड के पार्ट है। स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट में इस समय उनका जलवा काफी है। WWE के वो ग्रेट परफॉर्मर है। WWE में वो इस समय टॉप पर है। ओकाडा के साथ मैच के बाद ओमेगा लाइमलाइट में आए थे।इस समय न्यू जापान प्रो रैसलिंग के इस समय सबसे बड़े फेस है। इस समय वो चैंपियन है। इस समय ये दोनों दुनिया के बेस्ट रैसलर है।


WWE World Cup टूर्नामेंट के विजेता का नाम सामने आया?

2 नवंबर को सऊदी अरब में क्राउन ज्वैल का आयोजन होगा। इसमें पहली बार 8 सुपरस्टार्स के बीच वर्ल्ड कप टूर्नामेंट रखा गया है।इसके लिए चार लोगों के नाम का एलान पहले ही हो चुका है। सट्टाबाजार को लेकर भी इसकी गर्माहट शुरू हो चुकी है। फैंस इसे जानने के लिए बेकरार है। क्योंकि पहली बार ये वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होगा।WWE क्राउन ज्वैल को सफल बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके चलते शॉन माइकल्स को भी वापस बुलाया गया है। डीएक्स अब एक हो चुकी है। ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स का मुकाबला अंडरटेकर और केन के साथ होगा। इस मैच को लेकर फैंस काफी उम्मीद लगाकर बैठे है। इसके अलाव रोमन रेंस भी अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप ब्रॉक लैसनर और स्ट्रोमैन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। एजे स्टाइल्स भी अपनी चैंपियनशिप डेनियल ब्रायन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये एक ड्रीम मैच होगा।


Survivor Series और WrestleMania 35 में किसके साथ होगा अंडरटेकर का मुकाबला?

सऊदी अरब में होने वाले क्राउन ज्वैल के लिए अंडरटेकर को शिड्यूल कर दिया गया है। लेकिन 2 नवंबर के बाद wwe में उनका फ्यूचर क्या होगा ये किसी को नहीं पता। लेकिन रिंगसाइट न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो अगले साल होने वाले रैसलमेनिया के लिए साइन अप पहले से है। यानि की रैसलमेनिया 35 में अंडरटेकर नजर आएंगे।

Quick Links