WWE में दिनभर की बड़ी खबरें:30 सितंबर 2018

<p>

डेनियल ब्रायन के फ्यूचर प्लान को लेकर बड़ा अपडेट

केज साइट शीट्स के अनुसार डेनियल ब्रायन और द मिज की फ्यूड काफी लंबी चलने वाली है। ये फैंस के लिए बड़ी खबर है। पिछले आठ साल से इन दोनों के बीच जो जबरदस्त फ्यूड चल रही है वो फैंस देख रहे है। NXT में भी इन दोनों के बीच फाइट हुई है। जब मेन रोस्टर में आए थे तो द मिज से डेनियल ब्रायन ने मिज से यूएस चैंपियनशिप ले ली थी।जब स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन थे तो टॉकिंग स्मैक शो में इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। तब से लगातार ये कहा जा रहा था कि इन दोनों के बीच फाइट होगी। करीब दो साल बाद ये दोनों रिंग में एक दूसरे के सामने आए। क्योंकि इससे पहले डेनियल ब्रायन ने भी रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन उन्होंने रिंग में जबरदस्त वापसी की।


4 शानदार चीजें जो SmackDown Live के 1000वें एपिसोड में हो सकती हैं

1999 से स्मैकडाउन की शुरूआत हुई थी। तब से लेकर आज तक काफी यादें इसने छोड़ी है। रैसलिंग फैंस इन यादों को कभी नहीं भूल सकते है। कुछ हफ्ते बाद इस ब्रांड का 1000वां एपिसोड होगा। अब इससे क्या उम्मीदें फैंस कर रहे है। रॉ की 25वीं सालगिरह को काफी अच्छे से सैलिब्रेट किया गया था। तो यहां भी कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगाई जा रही है।


आखिर द अंडरटेकर इतने क्यों खास हैं?

अंडरटेकर नाम ऐसा कि मौत की याद दिला दे। उनके रिंग की तरफ बढ़ने पर डराने वाली सिग्नेचर ट्यून बजती थी और अंधेरा उनकी पहचान था। फैंस की रूह कांप जाती है जब वो एंट्री करते है। रैसलर जिस दौर में अपने साथ हसीनाएं रखते थे, अंडरटेकर ताबूत में से निकलते थे और विरोधी से पीटकर लेट जाते थे तो दिल बैठ जाते थे। जब अचानक उठकर बैठ जाते थे तो फैंस के दिल उछल जाते थे। आज भी फैंस उन्हें हरपल रिंग में देखना चाहते है। इतनी बड़ी उम्र होने के बावजूद अंडकटेकर के नौजवाल रैसलर की तरह नजर आते है।


WWE के वो 5 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने साफ तरीके से हराया

2014 में शील्ड से अलग होने के बाद रोमन रेंस WWE के टॉप रैसलर बनकर उभरे हैं। रोमन को जब भी मौका मिला है उन्होंने कई बड़े-बड़े मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से साबित कर दिखाया है कि वो कंपनी को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं।पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बड़े चेहरों को हार का स्वाद चखाया है। ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स की आज हम बात करेंगे जिनको रोमन ने रिंग में साफ तरीके से हराया।