WWE Raw में Jey Uso की वापसी के बीच Roman Reigns का अनोखा रिएक्शन सामने आया, दो शब्दों में कही बहुत बड़ी बात 

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद हुए स्मैकडाउ (SmackDown) के बाद से मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) वीकली प्रोग्रामिंग से गायब हैं। हाल ही में हुए पेबैक (Payback 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में जे उसो (Jey Uso) ने वापसी की थी। अब वो ऑफिशियली रेड ब्रांड शो का हिस्सा बन चुके हैं।

Ad

ट्राइबल चीफ का जे की Raw में वापसी से पहले एक दिलचस्प रिएक्शन सामने आया है और दो शब्दों में उन्होंने बड़ी बात कही है। पिछले महीने SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मैच के अंत में जे को उनके भाई जिमी उसो ने आकर धोखा दिया, जिसके कारण जे को हार का सामना करना पड़ा था।

SummerSlam के बाद हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने रोमन रेंस, जिमी उसो और सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया और इसके बाद WWE छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

Payback 2023 PLE में कोडी रोड्स, जे उसो को WWE में वापस लेकर आए थे। अब जे रेड ब्रांड का हिस्सा हैं। इसके पहले ही रोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक दिलचस्प इंस्टा स्टोरी को अपडेट किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए खुद को हमेशा की तरह एकनॉलेज करने की बात कही है।

आप यह इंस्टास्टोरी यहां देख सकते हैं

रोमन रेंस की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
रोमन रेंस की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

WWE को जे उसो के सिंगल रन से काफी उम्मीदें हैं। एडम पीयर्स ने यह भी अनाउंस किया है कि Raw में जे उसो के आने से SmackDown में एक सुपरस्टार को ट्रेड किया जाएगा। रेड ब्रांड में जे और सैमी का रीयूनियन भी देखने मिला था। इसके अलावा डॉमिनिक मिस्टीरियो ने जे को जजमेंट डे में शामिल होने का ऑफर भी दिया।

Ad
youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 40 में हो सकता है Roman Reigns vs Cody Rhodes के बीच रीमैच

कोडी रोड्स जिस तरह जे को फिर से लेकर आए हैं उसे देख कर ऐसा लग रहा है कि कि कंपनी कोडी रोड्स Vs रोमन रेंस बीच रीमैच के संकेत दे रही है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रोमन रेंस WrestleMania 40 में फिर से एक बार कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ते हुए दिख सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications