WWE इतिहास का सबसे खराब चैंपियन! 250 दिन और सिर्फ दो टाइटल डिफेंस, दिग्गजों का नाम किया खराब?

Ujjaval
WWE यूएस चैंपियन लोगन पॉल ने सिर्फ 2 बार टाइटल दांव पर लगाया है (Photo: WWE.com)
WWE यूएस चैंपियन लोगन पॉल ने सिर्फ 2 बार टाइटल दांव पर लगाया है (Photo: WWE.com)

Logan Paul Completes 250 Days US Champion & 2 Title Defense: WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप इस समय लोगन पॉल (Logan Paul) के पास है। इस सोशल मीडिया स्टार ने WWE में आने के बाद से काफी प्रभावित किया और इसी वजह से उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिला। रिंग में भले ही लोगन जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं लेकिन उनका टाइटल रन अभी तक फैंस को उतना पसंद नहीं आया है। अब लोगन ने बतौर चैंपियन 250 दिन पूरे कर लिए हैं।

Ad

लोगन पॉल ने Crown Jewel 2023 में रे मिस्टीरियो का सामना यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए किया था। इस मुकाबले में पॉल ने चीटिंग से जीत दर्ज करके मिस्टीरियो को हराया और चैंपियन बन गए। फैंस को उम्मीद थी कि लोगन चैंपियन रहते हुए अच्छा काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब लोगन पॉल को चैंपियन बने हुए 250 दिन हो गए हैं। उन्होंने जरूर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है लेकिन निराशाजनक बात यही रही कि पॉल ने सिर्फ दो बार टाइटल को दांव पर लगाया। इस चैंपियनशिप को कई दिग्गज रेसलर्स जैसे जॉन सीना, रिक फ्लेयर, बुकर टी, स्टीव ऑस्टिन और ब्रेट हार्ट होल्ड कर चुके हैं और उन्होंने बतौर चैंपियन इस टाइटल का कद बढ़ाया। लोगन के इस निराशाजनक रन ने सिर्फ यूएस चैंपियनशिप ही नहीं बल्कि उन दिग्गजों का नाम भी खराब किया है। उन्हें इतिहास का सबसे खराब चैंपियन भी कहा जा सकता है।

Ad

लोगन पॉल ने कब-कब और किन WWE स्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है?

लोगन पॉल ने Crown Jewel में चैंपियन बनने के बाद 6 मैचों में हिस्सा लिया है और इसी बीच सिर्फ दो बार वो टाइटल को दांव पर लगाते हुए नज़र आए हैं। WWE Royal Rumble 2024 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए उनका सामना केविन ओवेंस से देखने को मिला था। इस मुकाबले में DQ की मदद से लोगन की जीत हुई थी।

सोशल मीडिया स्टार का अगला टाइटल डिफेंस WrestleMania XL में आया। उन्होंने नाईट 2 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप को दांव पर लगाया। इस मुकाबले में भी लोगन की जीत हुई। देखना होगा कि लोगन का अगला टाइटल डिफेंस किस सुपरस्टार के खिलाफ आता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications