The Rock & John Cena: WWE में लोगन पॉल (Logan Paul) ने काफी कम समय में जबरदस्त सफलता हासिल की है। पॉल के पास अभी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्होंने हाल ही में एक बयान द्वारा सभी को शॉक कर दिया। उन्होंने अपने अनुसार WWE इतिहास के 5 सबसे जबरदस्त स्टार्स के बारे में बताया। Jazzy's World TV शो पर लोगन पॉल नज़र आए थे। इसी बीच उनसे WWE इतिहास के टॉप 5 रेसलर्स के बारे में पूछा गया। उन्होंने जॉन सीना, हल्क होगन और स्टीव ऑस्टिन जैसे दिग्गजों को चुना। उन्होंने द रॉक का नाम लिस्ट में शामिल करने के बजाय डॉमिनिक मिस्टीरियो और खुद को इसमें जोड़ा। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, "यह एक मुश्किल सवाल है। मैं जॉन सीना का नाम लूंगा। मेरे लिए जॉन सीना इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक हैं। संभावित तौर पर द रॉक इसमें हो सकते हैं। उन्हें छोड़िए। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और हल्क होगन, जो असली दिग्गज हैं और जिन्होंने चीज़ों की शुरुआत की है। मैं बिना किसी शक खुद को भी इसमें शामिल करूंगा और सर्वश्रेष्ठ लोगों में आखिरी नाम डॉमिनिक मिस्टीरियो का रहेगा।"आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:WWE दिग्गज Randy Orton ने Logan Paul के खिलाफ संभावित मैच को लेकर कहाहाल ही में लोगन पॉल के IMPAULSIVE पॉडकास्ट पर रैंडी ऑर्टन नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने लोगन पॉल के खिलाफ अपने संभावित मैच को लेकर बात की। वाइपर ने बताया कि अगर उनके बीच मैच होता है, तो वो ज्यादातर चीज़ें प्लान किए बिना जाएंगे। उन्होंने कहा, "अगर हम दोनों रिंग में नज़र आते हैं और हमारे पास शुरुआत, मध्य और अंत के अलावा कुछ तैयार नहीं, तो फिर कई गैप्स को भरना होगा। उस पल में हमारे पास काफी समय होगा। मैं इन सभी स्पॉट्स को याद रखना पसंद नहीं करता। इससे आप चीज़ों को उस पल के हिसाब से बनाने में सफल होते हैं। आपको वहां जाकर सिर्फ फैंस की बात सुननी है।" View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन SmackDown का हिस्सा बन चुके हैं और अभी उनकी ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी चल रही है। इसी के चलते मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के खिलाफ रैंडी का मैच अभी शायद ही संभव है।