Zelina Vega Reveals Dream Opponent: WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप इस समय ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) के पास है। वेगा ने कुछ समय पहले ही चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) की बादशाहत खत्म करके विमेंस यूएस टाइटल जीता था। इसके बाद से ही वेगा के भविष्य को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है। अब ज़ेलिना ने अपने ड्रीम मैच के बारे में खुलासा किया है।
Good Karma Wrestling को हाल ही में WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ज़ेलिना वेगा ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने अपने ड्रीम विरोधी के बारे में बात की और विमेंस रेसलिंग दिग्गज ओस्का का नाम लिया। उन्होंने डैमेज कंट्रोल मेंबर के खिलाफ अपने पुराने मैच को याद किया और बताया कि अब चीजें बदली हुई हैं। उन्होंने टाइटल को दांव पर लगाने की बात कही। वेगा ने बताया,
"मैं ओस्का से लड़ना चाहती हूं। मुझे उनसे लड़ने का मौका मिल चुका है। शायद यह Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए काफी पहले हुआ था। अब चीजें पूरी तरह से बदली हुई हैं और मैं चैंपियन हूं। मैं ओस्का से लड़ना पसंद करूंगी। वो मेरी फेवरेट स्टार्स और विरोधियों में से एक हैं। इस वजह से मैं जरूर ओस्का का नाम लेने वाली हूं।"
WWE SmackDown में ज़ेलिना वेगा ने पूर्व चैंपियन के साथ टैग टीम में किया काम
ज़ेलिना वेगा विमेंस यूएस चैंपियन बनने के बाद भी चेल्सी ग्रीन के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। वेगा के लिए WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई थीं। चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन के खिलाफ उनका एक टैग टीम मैच ऑफिशियल हो गया था। वेगा को एक पार्टनर की जरूरत थी, तभी फैंस को धमाकेदार सरप्राइज मिला।
एलेक्सा ब्लिस ने अपनी वापसी की और वेगा के साथ बतौर टीम काम किया। दोनों ने मिलकर चेल्सी और पाइपर को पराजित कर दिया। एलेक्सा ब्लिस को फैंस मिस कर रहे थे और आखिर वो वापस आ गईं। हालांकि, वेगा के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। चेल्सी के साथ उनकी दुश्मनी अभी भी जारी रहने वाली है। देखना होगा कि ग्रीन को अगर रीमैच मिला, तो वो दोबारा चैंपियन बनेंगी या फिर ज़ेलिना अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रखेंगी।