Raw में इस हफ्ते दुनिया को चौंंका देने वाली किस की असली वजह का होगा खुलासा, WWE ने मौजूदा चैंपियन को लेकर किया बड़ा ऐलान

जानिए WWE ने फीमेल सुपरस्टार को लेकर क्या ऐलान किया?
जानिए WWE ने फीमेल सुपरस्टार को लेकर क्या ऐलान किया?

Liv Morgan Addresses Fans: WWE Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। शो के अंत में एक ऐसी चीज हुई थी जो WWE यूनिवर्स में चर्चा का विषय बन गई। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) को जीत के बाद किस कर सभी को चौंका दिया। खैर इस हफ्ते अब लिव का सैगमेंट होगा और वो इसके बारे बताएंगी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

दरअसल Raw के मेन इवेंट में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा और अंत में काफी बवाल देखने को मिला। मैच के अंतिम पल में आकर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने स्टील केज का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद उन्हें समझाने फिन बैलर और जेडी मैकडॉना आए थे।

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इसके बाद एंट्री की। उन्होंने डॉमिनिक का पीछा किया और इस दौरान उन्हें धक्का लग गया। उनके धक्के की वजह से केज का दरवाजा बंद हुआ लेकिन अंदर बैकी लिंच को जोर से लग गई। इसका फायदा लिव ने उठाया और वो केज से बाहर आ गईं। उन्होंने मैच जीतकर अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। जीत के बाद उन्होंने एंट्रेंस रैंप पर मिस्टीरियो को जबरदस्त अंदाज में किस कर दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए।

Raw में इस हफ्ते अब लिव बताएंगी कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। WWE ने ऑफिशियल तौर पर उनके सैगमेंट का ऐलान कर दिया है।

WWE King and Queen of the Ring 2024 में भी डॉमिनिक मिस्टीरियो ने की थी दखलअंदाजी

WWE King and Queen of the Ring 2024 में भी लिव मॉर्गन और बैकी लिंच के बीच मैच हुआ था। वहां पर बैकी ने अपने टाइटल को डिफेंड किया था। वहां पर भी डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी की थी। हालांकि, वो बैकी को जीताने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। लिव ने बैकी को हारकर टाइटल अपने नाम कर लिया।

ऐसा लग रहा है कि WWE द्वारा लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो को लेकर कुछ बड़ी प्लानिंग की जा रही है। रिया रिप्ली इस समय इंजरी के कारण एक्शन से दूर चल रही हैं। ऐसे में शायद आगे जाकर लिव और डॉमिनिक की जोड़ी कुछ कमाल दिखा सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications