Liv Morgan Creates History: WWE Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने इतिहास रच दिया है। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने विमेंस चैंपियन नाया जैक्स (Nia Jax) को हराया और इसी के साथ वो WWE इतिहास की पहली विमेंस Crown Jewel चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने यह टाइटल चीटिंग के जरिए जीता और इसके बाद उनके आंसू भी छलके थे। View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स और लिव मॉर्गन के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल रहा था। इस बीच टिफनी स्ट्रैटन ने विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैशइन करने के संकेत दिए। राकेल रॉड्रिगेज़ ने आकर उन्हें और इसकी वजह से दोनों चैंपियन का ध्यान भी भटका था। अंत में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रेफरी का ध्यान भटकाया और इसके बाद राकेल ने मिडिल रोप से जैक्स को गिरा दिया जोकि रेफरी देख ही नहीं पाए। लिव मॉर्गन ने फायदा उठाया और जैक्स पर ओब्लिवियन हिट किया। उन्होंने जैक्स को पिन किया और चीटिंग के जरिए जीतते हुए इतिहास रच दिया। ट्रिपल एच ने आकर लिव मॉर्गन को बधाई दी और क्राउड की तरफ से उन्हें अच्छा रिएक्शन मिला। विमेंस Crown Jewel चैंपियन बनने के बाद वो काफी ज्यादा भावुक हो गईं। View this post on Instagram Instagram PostWWE में लिव मॉर्गन ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को कब जीता था?लिव मॉर्गन ने इसी साल सऊदी अरब में हुए WWE King and Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट में बैकी लिंच को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो का दखल देखने को मिला था और उसका फायदा लिव को हुआ था। मॉर्गन ने द मैन को हराते हुए यह टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद से मॉर्गन चैंपियन बनी हुई हैं और कोई भी उन्हें इस चैंपियनशिप के लिए नहीं हरा पाया है। उनकी काफी समय से दुश्मनी रिया रिप्ली से चल रही है। हालांकि, WWE NXT के हालिया एपिसोड में मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने रिप्ली पर खतरनाक हमला करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया था। रिप्ली बुरी तरह चोटिल हो गई हैं और अनिश्चितकाल के लिए वो बाहर हो गई हैं। देखना होगा कि अब विमेंस वर्ल्ड चैंपियन का अगला कदम क्या होगा और कौन उन्हें उनके टाइटल के लिए चैलेंज करता है।