WWE के मौजूदा चैंपियन का अपने देश में होने वाले ऐतिहासिक शो में 123 किलो के Superstar से हो सकता है मैच, रिपोर्ट में अहम खुलासा

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है

Rhea Ripley: रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) के बाद अब सभी की निगाह WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट एलिमिनेशन चैंबर ( Elimination Chamber 2024) पर सभी की निगाह टिकी हुई है। ये इवेंट ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 24 फरवरी को होगा। इस इवेंट में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) भी अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आ सकती हैं। रिया रिप्ली ऑस्ट्रेलिया से ही हैं, ऐसे में फैंस उन्हें इन रिंग एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

अपने इस टाइटल रन के दौरान रिया रिप्ली ने आईवी नाइल, ज़ोई स्टार्क और राकेल रॉड्रिगेज़ जैसी ताकतवर स्टार्स को मात दी है। इसके अलावा वो कई बड़ी स्टोरीलाइंस का भी हिस्सा बनी हैं। फैंस को उम्मीद दी थी कि वो Royal Rumble के दौरान भी अपना टाइटल डिफेंड कर सकती हैं, लेकिन WWE उन्हें किसी मैच में बुक नहीं किया, जिससे फैंस को काफी ज्यादा निराशा हुई थी। इसी बीच उनके अगले टाइटल मैच को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

हाल में ही डेव मैल्टज़र Wrestling Observer Radio में अगले ऐतिहासिक प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2024 को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस इवेंट में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया अपना टाइटल 123 किलो की नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रिया रिप्ली ने सिंगल्स मैच में नाया जैक्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड नहीं किया है। डेव ने खुलासा करते हुए कहा,

"मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में रिया रिप्ली का सामना नाया जैक्स से हो सकता है।"

WWE WrestleMania 40 में भी एक बड़े मैच का हिस्सा बन सकती हैं Rhea Ripley

WWE ने WrestleMania 40 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली के लिए कई बड़े प्लान बनाए हैं। Wrestling Observer Newsletter पर डेव मैल्टज़र ने बताया कि रिया रिप्ली WrestleMania 40 में बैकी लिंच के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड कर सकती हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट बताया,

"एक मैच को WWE कई महीनों से प्लान कर रहा है और वो मैच अभी भी कार्ड में हैं। ये विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली और बैकी लिंच के बीच हो सकता है।

यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE किस तरह से रिया रिप्ली को बुक करती हैं।

youtube-cover

Quick Links