WWE WrestleMania 41 में Roman Reigns, John Cena जैसे बड़े स्टार्स से लड़ना चाहते थे चैंपियन, नहीं मिला मौका; किया खुलासा

Ujjaval
WWE, John Cena, Roman Reigns, Gunther Wanted Match Roman Reigns-John Cena
रोमन रेंस और जॉन सीना अपनी-अपनी एंट्रेंस करते हुए (Photo: WWE.com)

Gunther Wanted Face Big Stars Like Roman Reigns: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर (Gunther) के सामने बड़ा चैलेंज है। WrestleMania 41 में उन्हें जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल को दांव पर लगाना है। गुंथर ने हाल ही में बताया कि वो रोमन रेंस, जॉन सीना जैसे दिग्गजों से WrestleMania में लड़ने की उम्मीद लगा रहे थे।

Ad

The Ariel Helwani Show शो पर थोड़े समय पहले ही गुंथर दिखाई दिए थे। इसी बीच उन्होंने अपने WrestleMania मैच को लेकर बात की। गुंथर को पहले लगा था कि जे उसो उनके लिए सही विरोधी नहीं हैं लेकिन बाद में उनकी सोच बदल गई। उन्होंने कहा,

"मैंने नहीं सोचा था कि जे उसो WrestleMania के लिए मेरे सही विरोधी होंगे, क्योंकि हम दोनों अलग हैं। बाद में मैंने दोबारा सोचा और मुझे महसूस हुआ कि इस बात का सेंस बनता है। WWE में इस समय सबसे अच्छा विरोधी वो है, जो ऊपर जा रहा है, बेहद लोकप्रिय है और कुछ हासिल करना चाहता है। जब इस चीज की बात आती है, तो मुझे पार्टी खराब करना अच्छा लगता है।"

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले रोमन रेंस, सीएम पंक, सैथ रॉलिंस या जॉन सीना जैसे बड़े स्टार्स से WrestleMania 41 में लड़ने की उम्मीद लगाई थी। उन्होंने कहा,

"एक रेसलर के तौर पर आप हमेशा ही आगे की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं। इसी वजह से मुझे लगा था कि शायद मैं सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, या शायद रोमन रेंस के साथ चीजों में शामिल रहूंगा। इसके चांस थे या शायद जॉन सीना के खिलाफ?"

आप नीचे वीडियो में गुंथर की बात सुन सकते हैं:

Ad

WWE WrestleMania 41 के लिए जे उसो ने कैसे हासिल किया मौका?

जे उसो ने 2025 के मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और अंत तक गए। फाइनल दो स्टार्स जे और जॉन सीना थे। उस समय लगा था कि जॉन जीत हासिल कर लेंगे। हालांकि, फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। जे ने दिग्गज को बाहर करके जीत दर्ज कर ली। इसी के चलते अब उनके पास गुंथर को चैलेंज करने का मौका है। जे को फैंस पसंद करते हैं और देखना होगा कि वो अपने WWE करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन पाते हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications