रेसलमेनिया को इस बार दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है और आज 'ग्रैंडस्ट स्टेज ऑफ ऑल' का पहला दिन समाप्त हो गया। WWE ने शो को सही तरह से बुक किया। अंतिम 3 मुकाबले सबसे ज्यादा रोचक थे और कुछ टाइटल चेंज भी हुए।
वायरस के चलते इसे बंद परफॉर्मेंस सेंटर में बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था और दर्शकों की कमी साफ तौर पर नजर आयी। इसके साथ ही वायरस और चोट के चलते कुछ स्टार्स ने अपने नाम वापस लिए थे और इस वजह से रेसलमेनिया के पहले दिन के दो बड़े मुकाबलों में बदलाव हुए।
ये भी पढ़ें:- 5 सबसे बड़े दुश्मन जो WWE के बाहर असल जीवन में बहुत अच्छे दोस्त हैं
रेसलमेनिया में जरूर ही बड़े सुपरस्टार्स मौजूद थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बावजूद भी कुछ ऐसे रेसलर्स भी थे जिनकी कमी शो में साफ तौर पर नजर आयी। इसके साथ ही फैंस ने भी महसूस किया होगा कि इन स्टार्स को शो में मौजूद होना था। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 महत्वपूर्ण स्टार्स के बारे में जिनकी कमी शो में साफ तौर पर खली।
# द मिज़
![मिज़](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/602bb-15860666549796-800.jpg 1920w)
द मिज़ और जॉन मॉरिसन अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट लैडर मैच में द उसोज़ और न्यू डे के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे। इस मैच की घोषणा के बाद द मिज़ बीमार हो गए।
इस वजह से अंत में टैग टीम चैंपियनशिप को सिंगल्स मैच में डिफेंड किया गया। टैग टाइटल्स को सिंगल्स मैच में डिफेंड होते देखना अजीब था और इस दौरान साफ तौर पर हर एक फैन को उनकी कमी खली होगी। अगर वे मैच में होते तो मैच और भी ज्यादा धमाकेदार बनता क्योंकि फिर बिग ई और जेय उसो भी मैच का हिस्सा होते।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# बडी मर्फी, एकम और रेजर
![मर्फी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/d81f2-15860664087884-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के बीच मैच देखने को मिला था और एक चीज़ सबसे ज्यादा अलग रही कि रॉलिंस के साथी रिंगसाइड पर मौजूद थे। रेजर को सर्जरी करानी थी, इस वजह से एकम और उन्हें आराम दिया गया है।
इसके अलावा बडी को रॉ में चोट लग गयी थी और इस वजह से वे क्लियर नहीं हुए थे। ये बात तो तय है कि अगर सैथ रॉलिंस के साथी रिंगसाइड पर मौजूद होते तो शायद मैच का मजा दोगुना हो जाता और केविन की मुश्किले बढ़ जाती।
ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई
# रोमन रेंस
![रोमन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5a003-15860663090039-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस WWE का सबसे बड़ा नाम है और उनका रेसलमेनिया में मैच न लड़ना एक निराशाजनक चीज़ थी। खैर, उनका स्वास्थ्य ज्यादा जरूरी है। हर एक फैन को उनकी कमी खली होगी।
ब्रॉन स्ट्रोमैन का चैंपियन बनना अच्छी चीज़ थी लेकिन हर एक फैन ड्रीम मैच देखना चाहता था लेकिन ये संभव नहीं हुआ। इसने कई सारे प्रशंसकों को जरूर निराश किया होगा।
ये भी पढ़ें:- 9 फेमस WWE कपल्स जो असल जीवन में साथ नहीं थे