WWE WrestleMania 36 को दो दिनों तक करने का जबरदस्त कारण सामने आया

Ankit
विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE हमेशा अपने कामों के चलते सुर्खियों में रहता है और अब रेसलमेनिया को लेकर फैंस कई सारी बातें कर रहे हैं। हालांकि WWE ने ऐलान किया है कि रेसलमेनिया 36 का रोमांच एक नहीं दो दिन तक होगा। अब 4 और 5 अप्रैल को WWE का सबेस बड़ा इवेंट होगा साथ ही ये एक इतिहास भी रचेगा।

ये भी पढ़ें-WWE WrestleMania की तारीखों में बदलाव के बाद सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाओं का ट्विटर पर आया सैलाब

WWE रेसलमेनिया परफॉर्मेंस सेंटर में बिना दर्शकों के होने वाली है। इस शो में जरुरी स्टाफ और ऑफिशियल्स ही मौजूद रहेंगे। पहले बताया जा रहा था कि WWE, रेसलमेनिया को अलग अलग जगह पर कर सकता है लेकिन अब परफॉर्मेंस सेंटर पर मुहर लग गई है।

PWInsider ने खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर क्यों WWE ने रेसलमेनिया को 2 दिन करने का मन बनाया है। कारण बताते हुए साफ हुआ कि WWE कम लोगों और स्टाफ को परफॉर्मेंस सेंटर में रखना चाहता है। कम लोगों के होने से शो के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होगी जबकि रेसलमेनिया के बाद चीज़ों को सही से संभाल लिया जाएगा।

अगर एक दिन में रेसलमेनिया के कार्ड को पूरा कर देते तो बाद में उन्हें प्रोडक्शन से लेकर कई चीज़ों में दिक्कतें आती। प्रोड्यूसर से लेकर स्टाफ तक को एक ही जगह संभालने में WWE परेशान हो सकता था।

खैर, रेसलमेनिया के लिए अब सुपरस्टार्स ज्यादा जोश में दिख रहे हैं। रोमन रेंस तो यहां तक दावा कर चुके हैं कि एक रात उनकी होगी जबकि ड्रू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए गोल्डबर्ग से लड़ने वाले हैं, ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर से लड़ेंगे। देखना होगा कि इस ऐतिहासिक 2 रातों में क्या क्या होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links