WWE WrestleMania से पहले अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स की कब्र खोदी, लिखी जन्म और मृत्यु की तारीख

Ankit
अंडरटेकर
अंडरटेकर

रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स का बोनयार्ड मैच होने वाला है। ये पहला मौका होगा जब ऐसा मैच WWE ने प्लान किया है। ये एक तरीके से बुरीड अलाइव मैच जैसा ही होगा। इसमें जो सबसे पहले कब्र में दफन कर देगा उसकी जीत होगी। अब अंडरटेकर ने रॉ के एपिसोड में रेसलमेनिया में होने वाले मैच के लिए एजे स्टाइलस को चेतावनी दी और कब्र तक खोद दी।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 30 मार्च, 2020

अंडरटेकर ने इस बार रॉ में प्रोमो कट किया जो पहले से रिकोर्ड था। टेकर पुराने लुक में दिखे जिसमें लंबा कोट, सर पर पटका बंदा हुआ था। उन्होंने साफ किया कि एजे स्टाइल्स अपनी सारी हदें पार कर चुके हैं और OC को अब उनसे सावधान रहने की जरुरत है।

Ad
Ad

अंडरटेकर एक कब्र के पास खड़े थे जिसमें उन्होंने एजे स्टाइल्स का नाम लिखा था और उनकी जन्म-मृत्यु की तारीख। साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है। ये पहला मौका नहीं है कि जब अंडरटेकर ने किसी को ऐसे डराया है, इससे पहले भी अपने करियर में माइंड गेम खेल चुके हैं।

स्टाइल्स और अंडरटेकर की दुश्मनी सऊदी अरब में हुई सुपर शोडाउन से शुरु हुई। जहां तुवैक ट्रॉफी के दौरान बैकस्टेज ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने रे मिस्टीरियो पर अटैक किया था। वहीं अंडरटेकर आ गए थे और दोनों की मारा।

जिसके बाद टेकर ने रिंग में एंट्री करते हुए स्टाइल्स पर जीत दर्ज की। जिसके बाद रॉ के एपिसोड में स्टाइल्स ने चैलेंज किया और बाद में दोनों का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। इतना ही नहीं एजे स्टाइल्स ने पहले अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कुल पर निशाना साधा और मजाक बनाया। उसके बाद उन्होंने अपने मजाक में डैडमैन को भी लपेट लिया था।

खैर, अब देखना होगा कि रेसलमेनिया में होने वाले बोनयार्ड में कौन किसको दफन करता है और इतिहास रहचा है। रेसलमेनिया में अंडेरटकर सिर्फ दो बार हारे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications