WWE WrestleMania 40 में Roman Reigns के चैंपियनशिप मैच का संभावित नतीजा आया सामने, कई सालों बाद फैंस को मिलेगा नया चैंपियन?

WWE WrestleMania 40 को लेकर अहम जानकारी
WWE WrestleMania 40 को लेकर अहम जानकारी

WrestleMania 40: WWE WrestleMania 40 के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। फैंस इस मेगा इवेंट को देखने के लिए बहुत उत्साहित हो रहे हैं। शो में इस बार फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं। कुछ बड़े सुपरस्टार्स का टाइटल रन खत्म हो सकता है। खैर मेनिया को लेकर सट्टाबाजार भी काफी गर्म है। BetOnline ने हाल ही में इस शो के बेटिंग ऑड्स के बारे में बताया। अगर हार-जीत का भाव आप देखेंगे, तो जरूर चौंक जाएंगे।

Ad

WrestleMania 40 में इस बार कुछ बड़े मुकाबले फैंस को नज़र आएंगे। नाईट 2 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। नाईट 1 में रोमन और द रॉक का मुकाबला कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इन दो मैचों पर सबसे ज्यादा नज़रें फैंस की रहेंगी।

BetOnline की तरफ से सट्टाबाजार का भाव देखा जाए तो रोमन रेंस +400 और कोडी रोड्स -700 में चल रहे हैं। इस मतलब साफ है कि रोमन की बादशाहत खत्म हो सकती है। कोडी अब WWE के नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। आपको बता दें रेंस को बहुत जल्द चैंपियन के रूप में 1300 दिन पूरे हो जाएंगे। अमेरिकन नाईटमेयर के पास इस बार रेंस के टाइटल रन को खत्म करने का सुनहरा मौका होगा।

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द रॉक का टैग टीम मैच कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। अगर इस मैच के सट्टाबाजार के भाव पर नज़र डालेंगे, तो फिर रोमन और द रॉक -500 में दिख रहे हैं। कोडी और रॉलिंस +300 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो फिर रेंस और रॉक की जीत दिख रही है। आपको बता दें की निगेटिव में जो सुपरस्टार रहते हैं, उनकी जीत के चांस ज्यादा होते हैं।

WWE WrestleMania 40 में होने वाले अन्य मैचों को लेकर सट्टाबाजार का भाव

मेगा इवेंट में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सट्टाबाजार के भाव के अनुसार मैकइंटायर -600 और रॉलिंस +350 में चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो ड्रू नए चैंपियन बन सकते हैं।

रिया रिप्ली और बैकी लिंच के बीच भी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। रिप्ली -400 और बैकी +250 में चल रही हैं। अगर भाव पर नज़र डाली जाए तो फिर रिप्ली अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी।

इयो स्काई और बेली के बीच भी विमेंस टाइटल के लिए मुकाबला होगा। बेली -1250 और इयो +550 में चल रही हैं। यहां से साफ लग रहा है कि इयो को बेली आराम से हरा देंगी। गुंथर भी अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। गुंथर -300 और सैमी +200 में चल रहे हैं। इसका मतलब है कि गुंथर का ऐतिहासिक टाइटल रन जारी रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications