WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) शो अब बस कुछ ही दिन दूर है। रेसलिंग में इसे सबसे बड़ा इवेंट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें कई रेसलर्स के करियर बन जाते हैं जबकि कई अन्य के करियर के साथ साथ किरदार के साथ भी धोखा होता है। छत्तीस बार हो चुके WrestleMania इवेंट में ऐसा कई बार देखा गया है।
ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़कर पछतावा हुआ और 2 जो बहुत खुश हैं
धोखा देकर कई बार WWE कहानियों और किरदारों को आगे बढ़ाती है तो वहीं कई बार वो इससे किरदार और करियर को खत्म करने का प्रयास भी करती है। ऐसे कई रेसलर्स हैं जो इस धोखे के कारण बेहद प्रसिद्ध हुए जबकि कई अन्य को इसके कारण खासा नुकसान भी हुआ। इस आर्टिकल में हम आपको उन पाँच पलों के बारे में बताने वाले हैं जब WrestleMania में रेसलर्स को धोखा मिला।
ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी शक्ल फ़िल्मी सितारों से मिलती है
#5 WWE WrestleMania में ट्रिपल एच ने डीएक्स को दिया धोखा
ये वो दौर था जब ट्रिपल एच के साथ काम कर रहे एक्स पैक का मुकाबला शेन मैकमैहन से हो रहा था। इस दौरान ट्रिपल एच और चायना रिंगसाइड थे और उन्होंने मैच के दौरान शेन मैकमैहन की मदद कर दी थी। इस मदद से शेन जीतने में कामयाब रहे थे। ये मैच यूरोपियन टाइटल के लिए हुआ था।
शेन मैकमैहन कारपोरेशन का हिस्सा थे और इस समय पर जो स्थिति पैदा हुई उससे ट्रिपल एच को अपने साथियों से भी लड़ाई करनी पड़ी थी। इस मैच के अंत में केन का म्यूजिक हिट हुआ और ये मैच तथा सेगमेंट काफी यादगार बन गए थे। ये वो समय था जब कंपनी के अंदर ही कई गुट बने हुए थे।
ये भी पढ़ें: WWE के 7 सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 का हिस्सा नहीं होंगे
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।