40 साल के फेमस सुपरस्टार का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म, WrestleMania के बाद छोड़ेगा कंपनी?

Ankit
wwe cover image

WWE में हर सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट होता है और इसी तरह रेसलर्स को WWE में लड़ने की इजाजत मिलती है। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि WWE रेसलर सिजेरो (Cesaro) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। बताया गया है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद सिजेरो (Cesaro) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 पीपीवी में फ्लॉप रहे और 4 जिन्होंने प्रभावित किया

WrestllingInc की रिपोर्ट में बताया है कि सिजेरो का कॉन्ट्रैक्ट WrestleMania के तुरंत बाद खत्म होने वाला है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि सिजेरो का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू होता है या नहीं। सिजेरो ने पिछले 10 सालों से भी ज्यादा WWE में काम किया है। सिजेरो ने साल 2011 में कंपनी को ज्वाइन किया था। सिजेरो ने 2011 में FCW में डेब्यू किया था और जल्द की SmackDown का हिस्सा बन गए थे।

Ad

40 साल के सुपरस्टार सिजेरो ने Raw और SmackDown दोनों की टैग टीम टाइटल को जीता है। इसकी के साथ सिजेरो ने WWE यूएस चैंपियनशिप को भी अपने नाम किया है। सिजेरो को हमेशा से बड़ा पुश नहीं मिला है।

क्या WWE को छोड़ AEW में जा सकते हैं सिजेरो?

WWE में सिजेरो ने काफी अच्छा काम किया है लेकिन उन्हें सिंगल्स मैच कभी बड़ा नहीं मिला। रोमन रेंस, बिग शो, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस जैसे सुपरस्टार्स के साथ सिजेरो काम कर चुके हैं। सिजेरो को पॉल हेमन भी मैनेज कर चुके हैं लेकिन वो कभी भी WWE के टाइटल पिक्चर में नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एलेक्सा ब्लिस विमेंस Royal Rumble मैच से तुरंत एलिमिनेट हो गई थी

अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि सिजेरो अगर WWE का साथ छोड़ देते हैं तब वो AEW में जा सकते हैं। WWE से परेशान होकर कई सारे रेसलर्स पहले ही दुश्मन कंपनी AEW के साथ जुड़ चुके हैं। हाल ही में रुसेव जो AEW में मिरो के नाम से काम कर रहे हैं। वहीं क्रिस जैरिको बोल चुके हैं सिजेरो के आने से AEW को फायदा होगा जबकि वो भी यहां टॉप स्टार बन जाएंगे।

हमें सिर्फ सिजेरो को AEW में लना है और फिर देखिए। मेरे ख्याल से सिजेरो यहां आकर टॉप सुपरस्टार बन जाएंगे।
WWE सुपरस्टार सिजेरो
WWE सुपरस्टार सिजेरो

Ad
youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications