WWE WrestleMania के मेन इवेंट में Roman Reigns, Rock, Seth Rollins और Cody Rhodes का कैसा है प्रदर्शन, कौन है सबसे बड़ा फिसड्डी?

WWE
WWE WrestleMania के मेन इवेंट में कैसा रहा है इन दिग्गजों का प्रदर्शन?

WWE WrestleMania Main Event: इस साल रेसलमेनिया (WWE WrestleMania XL) के दोनों नाईट में होने वाले मेन इवेंट मैचों का खुलासा हो गया है। नाईट 1 में रोमन रेंस और द रॉक (Roman Reigns & The Rock) टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस (Cody Rhodes) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सामना करने वाले हैं। इसके बाद नाईट 2 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा।

रोमन रेंस और कोडी रोड्स बहुत बड़ा कारनामा करने वाले हैं और वो पहले सुपरस्टार्स बनने वाले हैं जो नाईट 1 और नाईट 2 दोनों के मेन इवेंट का हिस्सा होंगे। इससे पहले WrestleMania 36, WrestleMania 37, WrestleMania 38 और WrestleMania 39 में अलग-अलग सुपरस्टार्स ने इस शो को हेडलाइन किया था।

WWE WrestleMania XL के दोनों मेन इवेंट काफी ज्यादा खास होने वाले हैं और इसका इम्पैक्ट आने वाले समय पर भी पड़ेगा। इसी वजह से हर कोई इस मैच में हिस्सा लेने वाले चारों सुपरस्टार्स के बारे में ही बात कर रहे हैं। मेनिया को हेडलाइन करना कोई आम बात नहीं है और इसका दबाव भी एकदम अलग होता है।

यह ही एक मुख्य वजह है कि हर एक सुपरस्टार को साल के सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन करने का मौका नहीं मिलता है। रोमन रेंस और कोडी रोड्स को तो लगातार यह मौका मिल रहा है। फैंस के मन में भी यह चल रहा होगा कि आखिर रोमन रेंस, द रॉक, सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स का WrestleMania के मेन इवेंट में प्रदर्शन कैसा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको इसे लेकर पूरी जानकारी देने वाले हैं।


WWE WrestleMania के मेन इवेंट में रोमन रेंस का प्रदर्शन कैसा रहा है?

रोमन रेंस ने अपने करियर में 7 मौकों पर WrestleMania को मेन इवेंट किया है। ट्राइबल ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। साल 2018 के बाद से रेंस को WrestleMania के मेन इवेंट में हार नहीं मिली है। उनका जीत प्रतिशत 71.42 है, जोकि काफी शानदार है।

youtube-cover

WrestleMania के मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच कौन-कौन से स्टार्स के खिलाफ हुआ?

-) WrestleMania 31: रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच 2015 के मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हो रहा था, जिसमें सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank ब्रीफकेस कैशइन करके इसे ट्रिपल थ्रेट बनाया और अंत में जीत भी दर्ज की। रेंस को अपने पहले मेन इवेंट में शिकस्त मिली।

-) WrestleMania 32: रोमन रेंस ने 2016 के मेन इवेंट में ट्रिपल एच को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीता था।

-) WrestleMania 33: रोमन रेंस ने 2017 के मेन इवेंट में नो होल्ड्स बार्ड मुकाबले में द अंडरटेकर को मात दी थी।

-) WrestleMania 34: ब्रॉक लैसनर के खिलाफ 2018 के मेन इवेंट में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी।

-) WrestleMania 37: रोमन रेंस ने 2021 के मेन इवेंट में ऐज और डेनियल ब्रायन को ट्रिपल थ्रेट मैच में हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

-) WrestleMania 38: यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को 2022 के मेन इवेंट में हराया था और इसी के साथ वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

-) WrestleMania 39: रोमन रेंस ने 2023 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

youtube-cover

#) WWE WrestleMania के मेन इवेंट में द रॉक का क्या है रिकॉर्ड?

द रॉक ने अपने करियर में WrestleMania को अभी तक 5 बार मेन इवेंट किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि 5 में से सिर्फ ही मैच जीत पाए हैं और 4 मैचों में उन्हें हार मिली थी। पीपल्स चैंपियन ने मेनिया के मेन इवेंट में अपना आखिरी मैच साल 2012 में जीता था। उनका जीत प्रतिशत 20 ही है।

youtube-cover

WrestleMania के मेन इवेंट में द रॉक ने कौन से दिग्गजों का सामना किया है?

WrestleMania XV: 1999 के मेन इवेंट में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने द रॉक को नो DQ मैच में हराते हुए WWE चैंपियनशिप को जीता था।

WrestleMania 2000: ट्रिपल एच ने मेन इवेंट में द रॉक, मिक फोली और बिग शो को फैटल 4वे मैच में हराते हुए WWF चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

WrestleMania 17: द रॉक को 2001 के मेन इवेंट में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ हार मिली थी और वो WWF चैंपियनशिप को गंवा बैठे थे।

WrestleMania 28: 2012 के मेन इवेंट में द रॉक और जॉन सीना के बीच वंस इन ए लाइफटाइम मैच हुआ था, जिसे अंत में द रॉक ने जीता था।

WrestleMania 29: जॉन सीना ने द रॉक को 2013 के मेन इवेंट में हराते हुए WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।


WWE WrestleMania के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस का प्रदर्शन कैसा रहा है?

सैथ रॉलिंस को अभी तक सिर्फ एक ही बार मेनिया को हेडलाइन करने का मौका मिला है और इसमें उन्होंने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा था। हैरान करने वाली बात यह थी कि वो इस मैच का हिस्सा थे ही नहीं, लेकिन उन्होंने MITB का इस्तेमाल करते हुए ऐतिहासिक कारनामा किया था। उनका जीत प्रतिशत 100 है और इसके बाद से उन्हें मेनिया को मेन इवेंट करने का मौका नहीं मिलना काफी निराशाजनक बात है।

youtube-cover

WrestleMania के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने किन्हें हराया है?

-) WrestleMania 31: सैथ रॉलिंस ने 2015 के मेन इवेंट में रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैशइन किया था और इसे ट्रिपल थ्रेट मुकाबला बनाया था। रेंस को पिन करते हुए रॉलिंस ने जीत दर्ज की और पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब हुए।


WWE WrestleMania के मेन इवेंट में कोडी रोड्स का प्रदर्शन?

कोडी रोड्स को अपने करियर में सिर्फ एक बार साल के सबसे बडे़ इवेंट को हेडलाइन का मौका मिला है और इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि कोडी ने पहली बार रोमन रेंस के खिलाफ ही मेनिया को मेन इवेंट किया था और इस साल भी दोनों मैचों में उनके सामने रोमन ही होने वाले हैं। उनका जीत प्रतिशत 0 है।

youtube-cover

कोडी रोड्स का WrestleMania के मेन इवेंट में किस सुपरस्टार के खिलाफ मैच हुआ?

-) WrestleMania 39: कोडी रोड्स ने 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस को उनके वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया था और उन्हें इसमें शिकस्त मिली थी।

इन चारों सुपरस्टार्स में WrestleMania के मेन इवेंट में सबसे ज्यादा मैच रोमन रेंस (5 जीत)) ने जीते हैं, तो द रॉक (4 हार) को सबसे ज्यादा मैचों में शिकस्त मिली है। सैथ रॉलिंस (1 जीत) जहां मेन इवेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं और अमेरिकन नाईटमेयर को अभी भी मेनिया के मेन इवेंट में पहली जीत की तलाश है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now