WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस द्वारा WrestleMania में लड़े गए 3 सबसे बेहतरीन और यादगार मैच 

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर
सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर

2- सैथ रॉलिंस vs ब्रॉक लैसनर (WWE WrestleMania 35)

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस
पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस

WWE WrestleMania 35 के ओपनिंग मैच में सैथ रॉलिंस ने यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का सामना किया था। आपको बता दें, इस मैच की शुरूआत होने से पहले ही लैसनर ने रॉलिंस पर बुरी तरह हमला करते हुए उन्हें बुरी तरह अधमरा कर दिया था। मैच शुरु होने के बाद भी लैसनर ने रॉलिंस पर दबदबा बना रखा था और ऐसा लग रहा था कि वह रॉलिंस को इस मैच में आसानी से हरा देंगे।

हालांकि, इसके बाद रॉलिंस ने रेफरी से नजरें बचाकर ब्रॉक लैसनर को लो ब्लो देते हुए मैच में वापसी की। लो ब्लो खाने के बाद ही लैसनर काफी असहाय नजर आने लगे और इसके बाद रॉलिंस, लैसनर को लगातार तीन कर्ब स्टॉम्प देकर मैच जीतते हुए नए यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। आपको बता दें, रॉलिंस की इस जीत से कई फैंस हैरान रह गए थे और पॉल हेमन को भी ब्रॉक लैसनर की हार पर विश्वास नहीं हो रहा था।