'WWE को ब्रॉक लैसनर के हाथों अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक को नहीं ब्रेक करना चाहिए था'

Ankit
अंडरटेकर
अंडरटेकर

WWE का अंडरटेकर बहुत बड़ा नाम है और रेसलमेनिया के लिए टेकर को अलग से पहचान मिली है। हालांकि रेसलमेनिया 30 के वक्त अंडरटेकर की हार ने WWE यूनिवर्स चौंका दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि ब्रॉक लैसनर, अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ देंगे। लैसनर के हाथों हार के बाद टेकर का रिकॉर्ड 21-1 का हो गया था। हालांकि टेकर के बाद रोमन रेंस ने भी उन्हें हराया हैं। अभी रेसलमेनिया में अंडरटेकर का 25-2 का स्कोर चल रहा है। हालांकि WWE के दिग्गज अर्न एंडरसन ने बताया कि WWE ने ब्रॉक लैसनर द्वारा अंडरटेकर की स्ट्रीक को ब्रेक नहीं करना चाहिए था।

Ad
मुझे नहीं लगता कि अंडरटेकर की स्ट्रीक कभी टूटनी चाहिए थी। उनको हमेशा से स्ट्रीक के साथ रहना चाहिए था। ये चैंपियनशिप जीतने से बढ़कर होता। ये वो होता जो किसी किरदार के पास नहीं होता।

अर्न एंडरसन ने ये भी कहा कि अंडरटेकर को 30-0 तक जाना चाहिए था जो रेसलमेनिया में एक ऐतिहासिक चीज़ होती।

उनको बिना हारा हुए दिखाते तो अच्छा होता। वो अपनी जीत के साथ ही रिटायर होते, उन्हें बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल करते। ये अगर 30-0 तक जाता तो बेहरत होगा।

रेसलमेनिया में अंडरटेकर को सिर्फ 2 सुपरस्टार्स ने हराया है।

रेसलमेनिया में अंडरटेकर को सिर्फ दो सुपरस्टार्स ने हराया है। एक ब्रॉक लैसनर और दूसरे रोमन रेंस जिन्होंने रेसलमेनिया 33 में टेकर को ढेर किया था। टेकर भी बोल चुके हैं कि वो रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद काफी दुखी थे क्योंकि वो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें-अंडरटेकर का बड़ा खुलासा, रोमन रेंस के खिलाफ WWE WrestleMania मैच के बाद बहुत दुखी हुए थे

अंडरटेकर ने अपना WWE में आखिरी मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था जिसको बोनयार्ड नाम दिया गया था। जीत के साथ अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में 25 जीत दर्ज की थी। इसी के साथ दिग्गज अर्न एंडरसन ने ये भी कहा था कि ब्रॉक लैसनर को टेकर की पर जीत की कोई जरुरत नहीं थी।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications