WrestleMania XL: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के आयोजन में अब कुछ दिन और बचे हैं। फैंस को इसके बाद इतिहास का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। WWE और ढेरों सुपरस्टार्स ने दावा किया है कि इस साल का WrestleMania इतिहास में सबसे बड़ा रहने वाला है। इस इवेंट में द रॉक, रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन समेत कई बड़े रेसलर्स हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद कुछ सुपरस्टार्स इस शो को मिस करते हुए भी नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें WrestleMania XL में फैंस द्वारा काफी ज्यादा मिस किया जाएगा। 3- WWE WrestleMania XL में शार्लेट फ्लेयर नज़र नहीं आएंगी View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में गिना जाता है। फ्लेयर का करियर काफी जबरदस्त रहा है और वो WrestleMania में कई धमाकेदार मैचों का हिस्सा रही हैं। वो पिछले साल बतौर चैंपियन साल के सबसे बड़े शो का हिस्सा बनी थीं लेकिन इस साल वो इवेंट को मिस करती हुई नज़र आएंगी। शार्लेट फ्लेयर को कुछ महीनों पहले चोट आई थी और इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं। अभी उनकी वापसी के कोई चांस नहीं हैं। वो SummerSlam 2024 के करीब रिटर्न कर सकती हैं। फैंस फ्लेयर की रेसलिंग स्किल्स की हमेशा तारीफ करते हैं और उनका WrestleMania XL का हिस्सा नहीं होना एक निराशाजनक चीज़ है। 2- WWE दिग्गज शेमस View this post on Instagram Instagram Postशेमस WWE के सबसे अनुभवी और शानदार सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए बड़ा नाम कमाया है। कंपनी द्वारा उन्हें WrestleMania में हमेशा से बड़ा स्पॉट दिया गया है लेकिन इस साल वो इवेंट को मिस करते हुए नज़र आ सकते हैं। शेमस चोटिल होने के बाद से एक्शन से दूर हैं। उनका आखिरी मैच काफी महीनों पहले आया था। बीच में शेमस ने वापसी करने के संकेत दिए थे लेकिन अभी तक उनका रिटर्न नहीं हुआ है। ऐसा महसूस हो रहा है कि वो साल के सबसे बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं और इसके बाद किसी शो में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं। शेमस पिछले साल इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बने थे और वो जीत के काफी करीब भी आ गए थे लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। 1- पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना जॉन सीना अब WWE में पार्ट-टाइमर के तौर पर काम करते हैं। वो बहुत कम शोज़ का हिस्सा बनते हैं। Crown Jewel 2023 के बाद से सीना इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। इसके बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट के संकेत दिए थे लेकिन बाद में उन्होंने यह चीज़ साफ तौर पर बता दी कि वो कुछ और सालों तक लड़ेंगे। जॉन सीना अभी किसी भी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं और ऐसे में उनका WrestleMania XL में नज़र आना मुश्किल है। पहले भी सीना WrestleMania मिस कर चुके हैं और यह चीज़ इस साल भी हो सकती है। जॉन सीना ने सरप्राइज अपीयरेंस के संकेत दिए हैं लेकिन एक्टिंग करियर के कारण उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में वो शायद शो को मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो फैंस जरूर निराश हो जाएंगे।