WWE WrestleMania XL: 4 कारण क्यों Sami Zayn ने Gunther को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन अब नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन अब नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं

Sami Zayn & Gunther: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने रेसलमेनिया (WrestleMania XL) की नाईट 1 में इतिहास रच दिया है। वह सबसे लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे गुंथर (Gunther) को हराने में कामयाब हुए। उनकी जीत के साथ ही गुंथर के 666 दिनों का टाइटल रन खत्म हुआ।

यह नाईट 1 में हुआ इकलौता सिंगल्स मैच था, जहां चैंपियन अपने टाइटल को हार बैठे थे। कुछ कारणों से ही सैमी को जीतने के लिए बुक किया गया। आइए नजर डालते हैं उन 4 कारणों पर जिनकी वजह से सैमी ज़ेन इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को WrestleMania XL की नाईट 1 में जीतने में सफल रहे हैं:

4- WWE द्वारा फैंस को WrestleMania XL की नाईट 1 में सरप्राइज देने के लिए

सैमी ज़ेन ऐसे WWE सुपरस्टार हैं, जिनके सामने बहुत बड़ा लक्ष्य था। इस लक्ष्य को पाने के लिए उन्हें एक अन्य रेसलर चैड गेबल की भी मदद लेनी पड़ी थी। यह बात और है कि पूर्व चैंपियन गुंथर ने Raw में गेबल पर अटैक करके उन्हें इससे कुछ समय के लिए दूर कर दिया था।

फैंस सैमी ज़ेन की इस जीत को लेकर आश्वस्त नहीं थे। ऐसे में अगर कंपनी फैंस को कोई हैरान करने वाला पल दे सकती थी, तो वह यही था। सैमी ज़ेन का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतना ऐसा पल है, जो फैंस को हमेशा याद रहेगा। यह इस नाईट 1 को और भी यादगार बना देता है।

3- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का सिंगल्स टाइटल रन बहुत समय से नहीं हुआ था

सैमी ज़ेन आखिरी बार सिंगल्स टाइटल के साथ 2022 में दिखाई दिए थे। वह फरवरी 2022 में शिंस्के नाकामुरा को हराकर तीसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। इसे उस समय जीतने के कई कारण हो सकते थे। यह बात और है कि वह इस टाइटल को महज कुछ ही दिनों बाद रिकोशे के हाथों हार बैठे थे। उसके बाद से उनको किसी भी सिंगल्स टाइटल के साथ नहीं देखा गया था।

वह पिछली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने के बाद केविन ओवेंस के साथ एक बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके साथ ही सैमी, द ब्लडलाइन का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें 2022 के बाद से ही सिंगल्स टाइटल के साथ नहीं देखा गया है। ऐसे में यह जीत बेहद खास है और इसकी उन्हें बहुत ज्यादा जरूरत थी। अब फैंस दोबारा ज़ेन को सिंगल्स टाइटल के साथ देख पाएंगे।

2- गुंथर से उनकी WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप लेने के लिए WrestleMania XL से बढ़िया जगह नहीं हो सकती थी

गुंथर ने इस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को इतना बड़ा बना दिया था कि उसे उनसे अलग करने के लिए स्टेज भी बड़ा ही होना चाहिए था। ऐसे में WrestleMania XL से बड़ा स्टेज तो संभव ही नहीं था। गुंथर ने ना सिर्फ अपना, बल्कि इस चैंपियनशिप का भी कद बहुत बढ़ा दिया था।

फैंस इस टाइटल को सम्मान से देखते थे। वह इसे सिर्फ गुंथर के पास ही देखना चाहते थे। यह बात और है कि उन्होंने हाल में अपने काम से फैंस को थोड़ा नाराज जरूर किया था लेकिन किसी को यह नहीं लगता था कि वह इसे किसी भी छोटे से स्टेज पर हारने वाले हैं। इसी के चलते सैमी को WrestleMania में चैंपियन बनाया गया।

1- WWE अब गुंथर को WrestleMania XL के बाद फ्रेश स्टार्ट देकर मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा बना सकती है

गुंथर का WrestleMania XL में हारना उनके लिए अच्छा ही साबित होगा, यह तय है। वह पहले से ही खुद को साबित कर चुके हैं। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बहुत मान दिलवाया और वह अपने काम से खुद को मेन इवेंट के काबिल दिखा चुके हैं। WWE के पास मौका है कि वह अब गुंथर को और बड़ी ऊंचाइयों तक पुश करे।

ऐसा करने के लिए WWE को उनसे वह चीज लेनी पड़ी, जो गुंथर को इस समय सबसे प्रिय थी। वह अब नई शुरुआत कर सकते हैं और खुद को मेन इवेंट वाले मैचों के साथ ही अन्य चैंपियनशिप के भी चैलेंजर साबित कर सकते हैं। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के साथ काम देखने के बाद फैंस यह देखना पसंद करेंगे कि वह और क्या धमाल कर सकते हैं।

Quick Links