WrestleMania XL: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) की नाईट 2 ने फैंस का दिल जीता। WWE द्वारा यहां 6 मैच बुक किए गए और सभी काफी बढ़िया साबित हुए। फैंस को नाईट 2 में कुछ बड़े सरप्राइज और शॉक्स भी देखने को मिले। कहा जा सकता है कि नाईट 1 के मुकाबले नाईट 2 ने ज्यादा प्रभावित किया। इन सभी चीज़ों के बावजूद साल के सबसे बड़े इवेंट में कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE WrestleMania XL की दूसरी नाईट की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों पर नज़र डालेंगे। 1- WWE WrestleMania XL, नाईट 2 की अच्छी बात: कोडी रोड्स का आखिर अपनी स्टोरी को खत्म करना View this post on Instagram Instagram PostWWE में वापसी के बाद से ही कोडी रोड्स का लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल जीतकर अपनी स्टोरी को खत्म करना था। उन्हें WrestleMania 39 में असफलता मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। WrestleMania XL में आखिर उन्हें रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रन को खत्म करने का मौका मिला। इसी के साथ वो अपनी स्टोरी को भी खत्म करने में सफल रहे। मैच में उनके लिए सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। यहां जिमी उसो, जॉन सीना, सैथ रॉलिंस और द अंडरटेकर का उनकी मदद करने के लिए आना भी फैंस को पसंद आया। WWE ने फैंस को एक ऐतिहासिक मेन इवेंट मैच दिया। 1- बुरी बात: WWE दिग्गज रोमन रेंस की सराहना नहीं होना View this post on Instagram Instagram PostWWE में रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन इतिहास रचा। उनका अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रन काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ था। 1316 दिनों तक चैंपियन रहना कोई आम बात नहीं है। ऐसे में जब ट्राइबल चीफ के टाइटल रन का अंत हुआ, तो ऐसा लगा कि फैंस द्वारा उनकी सराहना की जाएगी और उनके लिए तालियां जरूर बजेंगी। चैंपियनशिप हारने के बाद रोमन रेंस बैकस्टेज चले गए और उन्हें पिछले सालों की अपनी मेहनत के लिए फैंस से तारीफ नहीं मिली। WWE ने कोडी रोड्स को मैच में जीत के बाद काफी यादगार पल दिया। उसी तरह रोमन रेंस भी सभी फैंस की ओर से अपने जबरदस्त टाइटल रन के लिए तारीफ डिजर्व करते थे। WWE का उन्हें मौका नहीं देना निराशाजनक चीज़ है। 2- अच्छी बात: कुछ डिजर्विंग सुपरस्टार्स को WWE द्वारा चैंपियन बनाना View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania में हमेशा ही उन सुपरस्टार्स को आगे आने का मौका मिलता है, जो काफी मेहनत करते हैं। Wrestlemania XL की नाईट 2 में कुछ डिजर्विंग स्टार्स को चैंपियन बनने का मौका मिला। ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस के लंबे टाइटल रन का अंत किया। वो भले ही चैंपियनशिप कुछ मिनट्स बाद हार गए लेकिन यहां से एक चीज़ क्लियर हो गई कि भविष्य में उनपर फोकस रहेगा। डेमियन प्रीस्ट के पास महीनों से Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट मौजूद था और ऐसे में उनका इसे कैश-इन करके चैंपियन बनना जबरदस्त चीज़ रही। बेली को SummerSlam 2022 में वापसी के बाद किए गए अपने शानदार काम का फल मिला और वो आखिर विमेंस चैंपियन बनने में सफल रहीं। कोडी ने भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की। WWE ने डिजर्विंग स्टार्स को उनका WrestleMania मोमेंट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2- बुरी बात: WWE WrestleMania में ज्यादा ऐतिहासिक एंट्रेंस देखने को नहीं मिलना View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania में हर साल फैंस को कई बड़े मैच देखने को मिलते हैं। इस बीच WWE द्वारा सरप्राइज बुक किए जाते हैं। प्रशंसकों की निगाह एंट्रेंस पर भी रहती है। WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर ज्यादातर सुपरस्टार्स अपनी एंट्रेंस को खास बनाने की कोशिश करते हैं। फैंस को उम्मीद थी कि इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। हालांकि, WWE ने इस मामले मे काफी ज्यादा निराश किया। शो में उतनी खास और आइकॉनिक एंट्रेंस देखने को नहीं मिल पाई। WrestleMania XL को हमेशा फैंस द्वारा याद रखा जाएगा लेकिन अगर कुछ एंट्रेंस भी धमाकेदार रहती, तो मजा दोगुना हो जाता।