WWE Year Ender: जानिए 2023 में कौन से थे Roman Reigns के 2 सबसे जबरदस्त मैच और 2 जो खराब साबित हुए

roman reigns best and worst matches 2023
2023 में रोमन रेंस के WWE में सबसे अच्छे और सबसे बेकार मैच

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) बहुत लंबे समय से WWE के फेस सुपरस्टार बने हुए हैं और पिछले कुछ सालों में वो एक पार्ट-टाइम रेसलर के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए हैं। केवल 2023 की बात करें तो उन्होंने ऐसे केवल 7 मैच लड़े हैं जिन्हें टीवी पर प्रसारित किया गया था।

उनका 2023 में सबसे पहला मैच Royal Rumble में केविन ओवेंस और आखिरी मैच Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ आया था। इस आर्टिकल में हम 2023 में Roman Reigns के 2 सबसे अच्छे और 2 सबसे बेकार मैचों के बारे में आपको बताने वाले हैं।

#)WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns vs Cody Rhodes - अच्छा

youtube-cover

कोडी रोड्स ने 2023 मेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद WrestleMania 39 में Roman Reigns को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का फैसला लिया था। कंपनी के टॉप बेबीफेस होने और स्टोरीलाइन के शानदार बिल्ड-अप के चलते मेनिया के इस मैच में क्राउड बहुत जबरदस्त तरीके से द अमेरिकन नाईटमेयर को चीयर कर रहा था।

मैच के दौरान एक मौके पर जब रेफरी ने सोलो सिकोआ को रिंगसाइड से जाने को मजबूर किया तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक रहा था। दूसरी ओर ट्राइबल चीफ और कोडी रोड्स ने एक-दूसरे को मजबूत दिखाने में अहम योगदान दिया। रेफरी के डाउन होने के बाद मैच को सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और द उसोज़ के इंटरफेरेंस ने भी दिलचस्प बना दिया था।

एक समय पर ऐसा लगने लगा था जैसे रोड्स को जीत मिलने वाली है, इसलिए फैंस का भी रोमांच बढ़ गया था लेकिन अंत में सोलो सिकोआ ने दोबारा बाहर आकर रोड्स पर हमला किया और रोमन रेंस को जीत दिलाने में मदद की

#)WWE Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस vs एलए नाइट - बेकार

youtube-cover

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि Roman Reigns जबसे ट्राइबल चीफ किरदार में आए हैं तभी से मैचों में बेईमानी से जीत दर्ज करते आए हैं। 2023 में भी उनका बेईमानी से जीत का सिलसिला जारी रहा और Crown Jewel 2023 में भी उन्होंने एलए नाइट के साथ चीटिंग करते हुए जीत हासिल की थी।

ये मैच इसलिए भी बेकार साबित हुआ कि इसमें हर बार की तरह ट्राइबल चीफ ने डॉमिनेट किया था। नाइट हालांकि समय-समय पर फैंस को यादगार मोमेंट्स देते रहे, लेकिन जिस तरह से रेंस ने डॉमिनेंस दिखाया उससे लगा ही नहीं कि मेगास्टार इस मैच को जीत भी सकते हैं। वहीं मैच का अंत हर बार की तरह इंटरफेरेंस के बाद हुआ, जिसमें जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने रेंस को जीतने में मदद की थी।

#)WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन - अच्छा

youtube-cover

Survivor Series 2022 से पहले और उसके बाद भी ओवेंस के साथ रियल लाइफ फ्रेंडशिप के कारण सैमी ज़ेन की ब्लडलाइन के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाए जाने लगे थे। जब Royal Rumble 2023 में Roman Reigns ने केविन ओवेंस को हराने के बाद उनका बुरा हाल किया तब ज़ेन ने ट्राइबल चीफ पर हमला कर दिया था।

इस कारण Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस vs सैमी ज़ेन मैच हुआ। ज़ेन की स्टोरीटेलिंग स्किल्स और रेंस का एक आदर्श विलेन की भूमिका निभाना इस मैच को रोमांचक बना रहा था। क्राउड का जबरदस्त सपोर्ट दर्शा रहा था कि लोग ज़ेन को किस कदर जीतते देखना चाहते थे, लेकिन अंत में रेंस की जीत के कारण उन्हें निराशा झेलनी पड़ी थी।

#)WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस vs जे उसो - बेकार

youtube-cover

2023 के जुलाई महीने में जिमी उसो चोटिल हो गए थे और उस स्थिति में जे उसो ने अकेले दम पर Roman Reigns के खिलाफ जाने की हिम्मत दिखाई थी। आखिरकार उन्होंने SummerSlam 2023 में रेंस को ना केवल अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बल्कि ट्राइबल चीफ के पद के लिए भी चैलेंज किया था।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि जे उसो vs रोमन रेंस स्टोरीलाइन बहुत दिलचस्प रही, लेकिन मैच फैंस के लिए ज्यादा मनोरंजक साबित नहीं हुआ था। मुकाबले के दौरान क्राउड का ढीला-ढाला रिएक्शन बयां कर रहा था कि उन्हें दोनों कज़िन ब्रदर्स की भिड़ंत कुछ खास पसंद नहीं आई। वहीं जिमी उसो का वापसी करते हुए जे उसो को धोखा देना भी इस स्टोरीलाइन को जटिल बना रहा था। खैर अंत में रेंस ने इस बार भी अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने में सफलता पाई थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now