साल 1990 के टाइम पर कई WWE टैलेंट्स ने कंपनी छोड़कर WCW ज्वाइन कर ली थी। ये WWE सुपरस्टार्स कंपनी के रवैये से खुश नहीं थे। इस लिस्ट में एक्स पैक(X-Pac) भी शामिल थे। कई WWE सुपरस्टार्स उस समय कंपनी से खुश नहीं थे। इसके बहुत से कारण रहे थे।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसीWWE को लेकर दिया गया बड़ा बयानएक्स पैक ने भी WWE छोड़ने के बारे में बताया। इसके लिए उन्होंने दो कारण दिए पहला पैसा और दूसरा क्रिएटिव टीम से खुश ना होना। सीन वॉल्टन और एक्स पैक रेसलिंग बिजनेस में काफी बडे़ नाम रहे हैं। WWE और WCW में इन्होंने जबरदस्त काम किया है।X-PAC 12360 पॉडकास्ट में हाल ही में उन्होंने WWE से WCW में जाने के दो कारण फैंस को बताए है। उन्होंने कहा,WWE द्वारा ज्यादा पैसा नहीं दिया जाता था। टाइम का भी बहुत दिक्कत WWE में था। मैंं यहां रहने की सोच सकता था लेकिन क्रिएटिव टीम से भी मैं संतुष्ट नहीं था। मैंने बहुत बार ये बात कहने की कोशिश की थी। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। क्रिएटिव अगर अच्छा होता है तो मैं इस कंपनी को कभी नहीं छोड़ता चाहे पैसा कम भी मिलता।एक्स पैक WCW में भी ज्यादा टिक नहीं पाए थे। दो साल बाद उन्हें वहां से भी निकाल दिया गया था। हालांकि प्रोफेशनल रेसलिंग में एक्स पैक का करियर लंबा रहा है। साल 1989 से उऩ्होंने इसकी शुरूआत की थी। वो दो लैजेंड्री फैक्शन के हिस्सा रहे थे। डी एक्स जनरेशन और NWO का वो हिस्सा रहे थे। एक्स पैक क्रूजरवेट और टैग टीम डिवीजन का हिस्सा ज्यादा रहे थे।ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामनेWill he return to the ring? How did he create the bronco buster? And MORE! On this week's episode of #XPAC12360 @TheRealXPac answers fan questions w/ @WrestlingInc Nick Hausman & @emilymaeheller. FULL PODCAST: Anchor: https://t.co/V2bTsAamMAYoutube: https://t.co/VGU2kwkNbp pic.twitter.com/e6SVjX7hIB— X-Pac 12360 (@xpac12360show) December 29, 2020एक्स पैक का रेसलिंग में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। दो बार WCW क्रूजरवेट चैंपियनशिप उऩ्होंने हासिल की है और चार बार टैग टीम टाइटल हासिल किया है। एक्स पैक अपने टाइम पर बड़े सुपरस्टार रहे हैं। WWE में उस समय काफी उठापटक चल रही थी। कई सुपरस्टार्स खुश नहीं थे। और सभी ने गुस्से मेें आकर कंपनी छोड़ दी थी। इस लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स का नाम रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।