WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते जेलिना वेगा (Zelina Vega) ने वापसी कर सभी को चौंका दिया। पिछले साल नवंबर में वेगा को WWE से रिलीज कर दिया था। एंड्राडे और एंजल गार्जा के साथ वेगा ने जबरदस्त काम पिछले साल किया था। ये तीनों बाद में अलग हो गए थे। वेगा ने इसके बाद किसी अन्य कंपनी में काम करने की बात भी कही थी। कुछ दिन पहले ही वेगा ने WWE में दोबारा वापसी टीज की थी। इस बार फैंस को WWE ने बड़ा सरप्राइज दिया। ये भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: Roman Reigns के यूनिवर्सल चैंपियन होने की वजह से बढ़ी समस्या, टॉप सुपरस्टार पैसों की कमी की वजह से छोड़ना चाहता था कंपनीWWE SmackDown में हुई वेगा की वापसीइस बार ब्लू ब्रांड के एपिसोड में WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल ने बड़ा ऐलान किया। सोन्या डेविल ने SmackDown से MITB लैडर मैच में हिस्सा लेने वाली दूसरी विमेंस सुपरस्टार का नाम बताया। फैंस ने सोचा कि मौजूदा रोस्टर में से ही किसी रेसलर का नाम लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोन्या डेविल ने वेगा को इस मैच में शामिल कर दिया। ये भी पढ़ें: शोक में डूबा WWE, भारतीय मूल के दिग्गज ने विंस मैकमैहन को दिया बड़ा 'धोखा', रोमन रेंस को मिली खुली चुनौती#ZelinaVega is bringing the fight to @YaOnlyLivvOnce! #SmackDown @TheaTrinidad pic.twitter.com/kEv20fWgB7— WWE (@WWE) July 3, 2021वेगा ने इसके बाद अचानक एंट्री की और अपनी जीत का दावा किया। हालांकि लिव मॉर्गन ने आकर सोन्या डेविल के इस फैसले का विरोध किया। मॉर्गन ने वेगा के ऊपर भी हमला बोला। लिव मॉर्गन के साथ वेगा का मैच भी हुआ और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें: WWE की चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरानWWE ने अप्रैल में समोआ जो को भी रिलीज कर दिया था लेकिन कुछ हफ्ते पहले NXT में उनकी वापसी हुई। कंपनी नेे इस साल कई बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। आने वाले समय में कुछ और सुपरस्टार्स की वापसी हो सकती है। The second woman from #SmackDown to join the #MITB Ladder Match is... #ZelinaVega!!! 😮@SonyaDevilleWWE @TheaTrinidad pic.twitter.com/9y10GINXz5— WWE (@WWE) July 3, 2021 WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।