WWE SmackDown में The Bloodline को मिलेगा एक और नया सदस्य? सोशल मीडिया पर डेब्यू करने के मिले संकेत

Ujjaval
WWE SmackDown में बड़े डेब्यू के मिले संकेत (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में बड़े डेब्यू के मिले संकेत (Photo: WWE.com)

Zilla Fatu Teases WWE Debut SmackDown: WWE SmackDown के अगले एपिसोड में फैंस की नज़रें टिकी हैं। इसमें ब्लडलाइन (Bloodline) का एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी सैगमेंट देखने को मिलने वाला है। फैंस इसके लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं क्योंकि कुछ बड़ी चीज़ें होने के संकेत मिले हैं। पिछले हफ्ते जैकब फाटू ने डेब्यू किया था और वो ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए थे। अब अनोआ'ई परिवार के एक और सदस्य के डेब्यू के संकेत मिल गए हैं।

ज़िला फाटू ने थोड़े समय पहले ही एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस का ध्यान खींचा है। SmackDown के अगले एपिसोड के आयोजन में अभी 24 घंटे से भी कम समय बचा हुआ है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपने डेब्यू के संकेत देते हुए कहा कि वो कुछ धमाल करने वाले हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"लगभग 24 घंटों में हम धमाल करने वाले हैं।"

आप नीचे उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

आपको बता दें कि ज़िला फाटू का GCW में एक स्ट्रीट फाइट मैच भी है। हो सकता है कि वो उस मैच के बाद SmackDown के एपिसोड में अपनी खास अपीयरेंस दें। यह पहला मौका नहीं है, जब ज़िला ने WWE में आने के संकेत दिए हैं। इसके पहले भी उन्होंने यह चीज़ टीज़ करते हुए फैंस का ध्यान खींचा था।

क्या WWE SmackDown के एपिसोड में द रॉक आएंगे नज़र?

WWE SmackDown का अगला एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में देखने को मिलेगा। यहां पर होने वाले शोज़ अमूमन बड़े सरप्राइज से भरे होते हैं। ब्लडलाइन का एक खास सैगमेंट भी बुक किया गया है। इसी बीच Xero News ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्लडलाइन का एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी सैगमेंट इलेक्ट्रिफाइंग रह सकता है। असल में इलेक्ट्रिफाइंग शब्द अमूमन द रॉक के लिए उपयोग किया जाता है। उन्होंने इशारों-इशारों में रॉक की वापसी टीज़ कर दी है

कई लोगों का मानना है कि इस समय में जिमी उसो का रिटर्न हो सकता है। WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने उन्हें धोखा देकर ब्लडलाइन से बाहर कर दिया था। जिमी इसी बीच चोटिल हो गए थे और वो एक्शन से दूर है। देखना होगा कि ब्लडलाइन के खास सैगमेंट में कुछ बड़ा होता है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications