MI vs SRH मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह के बेटे की पहली झलक आई सामने, तस्वीर हुई वायरल 

जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद की तस्वीर आई सामने (Photo Courtesy: Twitter)
जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद की तस्वीर आई सामने (Photo Courtesy: Twitter)

Jasprit Bumrah' son Angad First look: मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2024 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले के बीच भारत के स्टार और मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह के बेटे अपनी मां संजना गणेशन के साथ वानखेड़े स्टेडियम में नजर आए और अपने पिता की कहर बरपाती गेंदों का लुत्फ़ उठाया। यह पहली बार है जब जसप्रीत बुमराह के बेटे को सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। अंगद के जन्म के बाद से अभी तक कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं दिखी थी।

अंगद बुमराह अपनी मां के साथ आए नजर

जसप्रीत बुमराह के बेटे की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, उसमें वह अपनी मां संजना गणेशन की गोद में स्टैंड में नजर आ रहे हैं। मां और बेटे दोनों एक साथ बैठकर जसप्रीत बुमराह और मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नन्हे अंगद मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए दिख रहे हैं, जो उन पर काफी अच्छी भी लग रही है।

जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद की तस्वीर बेहद खास दिन सामने आई है। दरअसल, बुमराह की पत्नी और अंगद की मां संजना गणेशन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। खास मौके पर बेटे अंगद की तस्वीर का सामने आना, फैंस को काफी रास आ रहा है।

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन शादी के बंधन में साल 2021 में बंधे थे। इसके बाद, 4 सितंबर, 2023 को दोनों माता-पिता बने थे। बुमराह की पत्नी संजना ने इस दिन प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, जिसका इस कपल ने अंगद नाम रखा था। अंगद के जन्म के ठीक पहले जसप्रीत बुमराह एशिया कप खेल रहे थे लेकिन उन्होंने बेटे के जन्म के लिए ब्रेक लिया था और फिर उनके जन्म के बाद भारतीय टीम से जुड़े थे।

संजना गणेशन पेशे से एक लोकप्रिय प्रेजेंटर हैं। सोशल मीडिया पर संजना की फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। बुमराह और संजना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ निजी जिदंगी की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now