IPL 2024: ‘सारी उपलब्धियां एक तरफ और वो...’, शतकवीर सूर्यकुमार यादव ने खास व्यक्ति के लिए मैदान पर लुटाया प्यार

पत्नी देविशा से बात करते सूर्यकुमार यादव (Photo Courtesy: Twitter)
पत्नी देविशा से बात करते सूर्यकुमार यादव (Photo Courtesy: Mumbai Indians X Snapshots)

Surya Kumar Yadav Video Call Devisha: इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से तूफान मचा दिया था। सूर्या ने तूफानी शतक ठोक कर मुंबई इंडियंस को मुकाबले में आसानी से जीत दिला दी। मैच में जीत के बाद सूर्या ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी पर प्यार लुटाते हुए उन्हें वीडियो कॉल किया।

सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा शेट्टी से की वीडियो कॉल पर बात

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सूर्यकुमार यादव मैच के बाद स्टैंड में बैठी अपनी पत्नी देविशा शेट्टी को वीडियो कॉल करते नजर आते हैं। वीडियो कॉल पर देविशा काफी खुश नजर आती हैं। देविशा के पास सर्यकुमार यादव के और भी करीबी दोस्त स्टैंड में होते हैं। जिसके बारे में देविशा ने वीडियो कॉल पर बताया कि इन्होंने आज तुम्हारा कैच पकड़ा था। यह जानकर सूर्या काफी खुश होते हैं। सूर्या और देविशा के बीच वीडियो कॉल के जरिये हुई बातचीत का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव को उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने क्रिकेट के सफर में काफी सपोर्ट किया है। वह आम तौर पर सूर्या को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर नजर आती हैं। उनके सपोर्ट और प्यार के दम पर सूर्या के बल्ले की गूंज पूरी दुनिया में गूंजती है।

सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की बात करें तो वह मैच में उस वक्त बल्लेबाजी करने आए थे। जब मुंबई इंडियंस काफी मुश्किलों में थी। मुंबई ने अपने तीन विकेट महज 31 रन पर खो दिए थे। यहां से उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और सेट होकर मैदान के चारो ओर एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स लगाए।

अपनी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की पारी खेली। फैंस और मुंबई की टीम यही चाहेगी कि सूर्या का बल्ला टीम के लिए आने वाले मैचों में भी इसी तरह चलता रहे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now