भाईयों को बुरी तरह मारने और रिंग में बवाल मचाने के बाद रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE हैल इन ए सैल में रोमन रेंस और जे उसो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए आई क्विट मैच हुआ। इस मैच में रोमन रेंस की जीत हुई। हालांकि ये जीत थोड़ा अलग तरह से रोमन रेंस की हुई। मैच की शुरूआत काफी धीमी रहे लेकिन बाद में दोनों ने तहलका मचा दिया। रोमन रेंस थोड़ा इमोशनल भी यहां पर हुए।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

रोमन रेंस का बड़ा बयान

क्लोजिंग मोमेंट में रोमन रेंस ने रेफरी को भी पीट दिया था। जे उसो को बुरी तरह उन्होंने मार दिया लेकिन जे उसो हार मानने को तैयार नहीं थे। जिमी उसो ने फिर वापसी कर अपने भाई को बचाया। रोमन रेंस थोड़ा भावुक भी यहां पर हुए और उनकी आंखों में आंसू थे। लेकिन रोमन रेंस ने जिमी को भी सबमिशन में जकड़ लिया। ये देखकर जे उसो से रहा नहीं गया और उन्होंने क्विट कर दिया। मैच के बाद रोमन रेंस के पिता और अंकल आए और उन्होंने ट्राइबल चीफ का क्राउन उन्हें पहनाया।

रोमन रेंस ने अब ट्विटर पर खतनाकर मैसेज इस जीत पर दिया है। शायद अब ये स्टोरीलाइन और आगे बढ़ सकती है।

WWE में जब से रोमन रेंस ने वापसी की है वो रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। WWE समरस्लैम में उन्होंने वापसी की थी। इसके एक हफ्ते बाद ही नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को उन्होंने हराया था। रोमन रेंस ने हील टर्न के बाद से खतरनाकर लग रहे हैं। इस मैच के बाद अभी ये पक्का नहीं है कि उनकी दुश्मनी जे उसो के साथ खत्म हो गई है या नहीं। शर्त के अनुसार अब अनोई फैमिली के हिस्सा दे उसोज नहीं है। ये तब हो सकता है जब रोमन रेंस उन्हें नया चांस दें।

यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नए दावेदार स्मैकडाउन में आ गए है। लेकिन शायद हो सकता है कि द उसोज और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन आगे भी जा सकती है। स्मैकडाउन में इस समय बड़े सुपरस्टार्स मौजूद है। ये रोमन रेंस को चुनौती देने के लिए तैयार है। जिमी उसो भी इस स्टोरीलाइन में पूरी तरह शामिल है। हो सकता है कि फिर इस स्टोरीलाइन में कुछ नया हो जाए। खैर फैंस अब स्मैकडाउन के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Hell in a Cell रिजल्ट्स LIVE: 25 अक्टूबर, 2020

Quick Links

App download animated image Get the free App now