WWE को फिर हुआ बड़ा नुकसान, विंस मैकमैहन इस खबर को जानकर हो जाएंगे बहुत परेशान

Enter caption

इस हफ्ते फिर WWE रॉ को काफी नुकसान हुआ है। इस हफ्ते WWE रॉ की व्यू्अरशिप 1.725 मिलियन रही। पिछले हफ्ते रॉ की व्यू्अरशिप 1.896 मिलियन थी। इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.762 मिलियन रही। दूसरे घंटे में ये बढ़कर 1.800 मिलियन हो गई थी। लेकिन तीसरे घंटे में हमेशा की तरह बुरा हाल हो गया। और व्यूअरशिप गिरकर 1.613 मिलियन हो गई थी। WWE पेबैक के बाद हुई रॉ काफी अच्छी रही थी। और काफी दिनों बाद व्यूअरशिप को भी फायदा हुआ था। लेकिन अब फिर से बुरा हाल शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी

WWE रॉ का एपिसोड कैसा रहा?

देखा जाए तो इस हफ्ते का एपिसोड ठीकठाक रहा था। एक्शन से भरपूर और कुछ अच्छे सैगमेंट्स इस शो में दिखाए गए थे। शो की शुरूआत रैंडी ऑर्टन ने की। रैंडी ऑर्ट ने यहां मैकइंटायर को लेकर बहुत कुछ कहा। लेकिन अचानक मैकइंटायर ने वापसी कर रैंडी ऑर्टन पर अटैक कर दिया था।सबसे बड़ी बात ये है कि मैकइंटाय ने अपना बदला लेते हुए पूरे शो में तीन बार रैंडी ऑर्टन को क्लेमोर किक मारी। कुछ हफ्ते पहले यहीं काम रैंडी ऑर्टन ने किया था। मैकइंटायर को तीन पंट किक मारकर इंजर्ड किया था। अब मैकइंटायर ने अपना बदला ले लिया है। इसके अलावा पूर्व 24*7 चैंपियन ने अपने दोस्तों को धोखा देते हुए हर्ट बिजनेस का हाथ थाम लिया। और ये काफी मजेदार है।

रेट्रीब्यूशन का फिर से बवाल इस शो में देखने को मिला। इस बार इस फैक्शन ने सभी को चेतावनी दे दी है। विमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया। मेन इवेंट जबरदस्त रहा। मर्फी और डॉमिनिक के बीच स्ट्रीट फाइट हुई। इस मैच में रे मिस्टीरियो के पूरे परिवार ने कैंडी स्टिक से मर्फी पीट दिया। ये काफी अलग चीज इस हफ्ते रॉ में देखने को मिली थी।

पिछले एक साल से WWE रॉ व्यूअरशिप को लेकर काफी परेशान है। रॉ हमेशा तीन घंटे की होती है। स्मैकडाउन की रेटिंग काफी अच्छी रहती है। पिछले तीन-चार महीने से तो रॉ की हालत और खराब हो गई है। विंस मैकमैहन इसके लिए बहुत कुछ करते रहते है लेकिन आजतक किसी चीज में सफलता उन्होंने नहीं पाई। स्मैकडाउन में रोमन रेंस के आने से अब रेटिंग काफी अच्छी रहती है। कुछ ऐसा ही अब रॉ में भी करना पड़ेगा। रॉ के बड़े नाम अभी भी गायब चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकाला

Quick Links

App download animated image Get the free App now