5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

SmackDown
SmackDown

हैल इन ए सैल पीपीवी करीब है और इसके पहले SmackDown के एपिसोड का आयोजन किया जाएगा। WWE ब्लू ब्रांड के एपिसोड से हैल इन ए सैल के लिए मुकाबलों को हाइप कर सकता है। SmackDown के अगले एपिसोड के लिए WWE ने कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कुछ अन्य चीज़ें भी होने वाली है।

हैल इन ए सैल में SmackDown रोस्टर से रोमन रेंस और जे उसो का महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। इसके साथ ही बेली और साशा बैंक्स के बीच भी हैल इन ए सैल मैच होगा। देखा जाए तो WWE के लिए ब्लू ब्रांड का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE इस वजह से SmackDown को जरूर ही रोचक बनाना चाहेगा।

ये भी पढ़ें:- "WrestleMania 37 में द अंडरटेकर की दोबारा रिंग में वापसी होगी और वो अपना अंतिम मैच लड़ेंगे"

इसके लिए WWE कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- SmackDown में रोमन रेंस और बिग ई किसी तरह से आमने-सामने आ जाएं

बिग ई को न्यू डे से अलग कर दिया गया है। ऐसे में अब वो अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत करेंगे। खबरों के अनुसार WWE इस बड़े सुपरस्टार को पुश देना चाहता है। ऐसे में वो अपने सिंगल्स करियर की सही शुरुआत रोमन रेंस के साथ मुलाकात से कर सकते हैं।

हैल इन ए सैल के बाद रोमन को नए विरोधी की जरूरत होगी। ऐसे में बिग ई काफी अच्छा विकल्प रहेंगे। WWE अपने SmackDown के इस एपिसोड से दोनों सुपरस्टार्स की भविष्य में स्टोरीलाइन की झलक दिखा सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स को फैंस द्वारा बोरिंग कहा गया

4- मिज़ और जॉन मॉरिसन SmackDown में आकर ओटिस को ढूंढें और उनका कॉन्ट्रैक्ट लेकर भाग जाएं

द मिज़ और जॉन मॉरिसन Raw में ड्राफ्ट हो गए हैं लेकिन फिर भी उनकी SmackDown स्टार ओटिस के साथ दुश्मनी चल रही हैं। Raw के एपिसोड में ओटिस ने मास्क पहनकर एंट्री की थी और टैग टीम मैच में मिज़ और जॉन मॉरिसन को हराया था।

ऐसे में फैंस को सरप्राइज करने के लिए मिज़ और जॉन मॉरिसन SmackDown में आ सकते हैं। वो यहां चोरी-छिपे ओटिस का मनी इन द बैंक ब्रीफकेस लेकर गायब हो सकते हैं।

3- डॉमिनिक मिस्टीरियो SmackDown के एपिसोड में सैमी जेन से टाइटल शॉट की मांग करें

सैमी जेन अब असली इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए हैं। साथ ही SmackDown में ड्राफ्ट होने के बाद अब उन्हें एक नए चैलेंजर की जरूरत है। ऐसे में WWE डॉमिनिक को उनका चैलेंजर बना सकता है।

अगर ऐसा होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। डॉमिनिक को अभी WWE में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में अगर वो यहां पर जेन से टाइटल मैच की मांग करते हैं तो ये बड़ा शॉक रहेगा।

2- साशा बैंक्स, बेली को पकड़ें और टाइटल मैच के लिए जबरदस्ती साइन कराएं

पिछले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। इस दौरान साशा बैंक्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। बेली ने प्रोमो कट किया था और कॉन्ट्रैक्ट साइन किये बिना चली गयी थीं।

साशा बैंक्स इस हफ्ते बेली को दबोच सकती हैं। इसके चलते बेली को मजबूरन कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ सकता है और उनका मैच भी नहीं होगा। साशा बैंक्स और बेली की स्टोरीलाइन काफी ज्यादा रोचक बन गयी हैं।

1- एलिस्टर ब्लैक SmackDown में बेबीफेस बन जाएं और सैमी जेन के साथ स्टोरीलाइन शुरू करें

एलिस्टर ब्लैक अब SmackDown का हिस्सा बन गए हैं। यहां से सैमी जेन के लिए वो अच्छे विरोधी बन सकते हैं। सैमी हील के रूप में इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में ब्लैक का बेबीफेस टर्न देखने को मिल सकता है।

ये एलिस्टर ब्लैक को बेबीफेस बनाने का बढ़िया तरीका रहेगा। साथ ही इससे पता साफ हो जाएगा कि एलिस्टर ब्लैक और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइन का अंत हो चुका है।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीज़ें जो WWE Hell in a Cell में जरूर होनी चाहिए

Quick Links

App download animated image Get the free App now