WWE दिग्गज ने Raw में मौजूदा चैंपियन पर हमला करने के बाद दिया बड़ा बयान, पूरे लॉकर रूम पर भी साधा निशाना

Ujjaval
WWE Raw के बाद ड्रू मैकइंटायर ने दिया बड़ा बयान
WWE Raw के बाद ड्रू मैकइंटायर ने दिया बड़ा बयान

Drew Mcintyre: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सैगमेंट देखने को मिला था। सैथ ने मैकइंटायर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रीमैच देने के बजाय बताया था कि अगले हफ्ते जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ वो टाइटल डिफेंड करेंगे। इसी चीज़ को लेकर ड्रू मैकइंटायर का गुस्सा फूटा था।

ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस पर हमला किया और बाद में जे उसो ने आकर मौजूदा चैंपियन को संभाला था। अब मैकइंटायर ने सैथ पर निशाना साधते हुए खुद को ज्यादा बेहतर बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हमले से जुड़ी वीडियो डालते हुए लिखा,

"आपको एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए, जिसके पास मशीन गन मौजूद हो।"

आप नीचे ड्रू मैकइंटायर से जुड़ी पोस्ट देख सकते हैं:

WWE ने थोड़े समय पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल रखा था। इसमें उन्होंने फैंस से पूछा था कि क्या मैकइंटायर का सैथ रॉलिंस पर गुस्सा फूटना उचित था। इसी पर 74% फैंस ने हामी भरी थी। मैकइंटायर ने लॉकर रूम पर निशाना साधते हुए कहा,

"ऐसा लगता है कि हमारे (WWE) 74% फैंस असल में बैकस्टेज मौजूद कई सारे लोगों से ज्यादा समझदार हैं।"

आप नीचे ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार Drew Mcintyre के नाराज होने से जुड़ी अफवाहों के बीच आई अच्छी खबर

फैंस ने सोशल मीडिया पर नोटिस किया था कि Survivor Series में सीएम पंक की एंट्री के पहले ही ड्रू मैकइंटायर एरीना छोड़कर तेजी से बैकस्टेज जा रहे थे। PWTorch ने बाद में बताया था कि मैकइंटायर अपना लॉकर रूम खाली करके स्टेडियम से चले गए थे। बाद में मैकइंटायर ने एक वीडियो द्वारा खुद बताया था कि वो WarGames मैच में मिली हार से निराश थे और उन्होंने इसका पूरी तरह से जिम्मेदार जजमेंट डे को बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वो हार के बाद अच्छे मूड में नहीं थे।

PWInsider के माइक जॉनसन ने अब खुलासा किया है कि ड्रू मैकइंटायर Survivor Series 2023 के दौरान स्टोरीलाइन में नहीं, बल्कि असल जीवन में बहुत निराश थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में क्लियर किया कि वो अब पहले के मुकाबले बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। Raw में भी उन्होंने अपने खराब बर्ताव को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। बाद में उन्होंने यह भी कहा था कि वो अब इन चीज़ों से आगे बढ़ गए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now