5 कारणों से डेनियल ब्रायन को WWE NXT में वापसी करनी चाहिए

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) अब एक फ्री एजेंट बन चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप में हार झेलने के बाद से ही ब्रायन WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं।

उनके रेंस के खिलाफ मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर ब्रायन को हार मिली तो उन्हें SmackDown को छोड़कर जाना होगा। अभी भी फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एक छोटा ब्रेक लेने के बाद ब्रायन कंपनी के साथ नई डील साइन कर सकते हैं। अगर उनकी वापसी हुई भी तो वो SmackDown में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब अंडरटेकर WWE में अपने कैरेक्टर से बाहर आए

यानी वापसी करने पर उनके सामने रॉ (Raw) या फिर NXT में जाने का विकल्प भी खुला होगा। इस आर्टिकल में हम उन 5 बड़ी वजहों के बारे में आपको बताएंगे कि क्यों ब्रायन को Raw के बजाय WWE NXT का रुख करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: द अंडरटेकर और उनकी पत्नी से जुड़ी 4 बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी

WWE NXT के क्रूज़रवेट डिविजन में कई यादगार मैच लड़ सकते हैं

अन्य टॉप WWE सुपरस्टार्स की तुलना में छोटा कद होने के बावजूद डेनियल ब्रायन ने अपार सफलता पाई है। येस मूवमेंट के लीडर का साइज़ किसी क्रूज़रवेट सुपरस्टार जैसा है। वहीं साल 2016 में WWE ने Cruiserweight Classic टूर्नामेंट का आयोजन करवा कर क्रूज़रवेट डिविजन की वापसी करवाई थी। दुर्भाग्यवश उससे कुछ समय पहले ही चोट के कारण ब्रायन रिटायरमेंट ले चुके थे।

अब अगर वो प्रोमोशन के साथ नई डील साइन करते हैं तो उन्हें क्रूज़रवेट डिविजन में काफी सफलता मिल सकती है, जिसके शोज़ NXT के अंतर्गत आते हैं। ब्रायन पिछले एक दशक में WWE में सबसे बेहतरीन टेक्निकल रेसलर्स में से एक रहे हैं और NXT क्रूज़रवेट चैंपियन कुशिडा और सेंटोस एस्कोबार जैसे बड़े स्टार्स के खिलाफ उनके मैच यादगार बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

रिटायर होने के बाद WWE NXT में ट्रेनर बन सकते हैं

WWE परफॉरमेंस सेंटर में काफी संख्या में फ्यूचर स्टार्स NXT, Raw और SmackDown में जगह बनाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। ब्रायन निरंतर अपने साथ अन्य सुपरस्टार्स को भी पुश दिलाने में मदद करते आए हैं और भविष्य में अपने अनुभव से युवाओं को सीखने में मदद कर सकते हैं।

WWE NXT में जाने से उनके लिए भविष्य में ट्रेनिंग को प्रोफेशन बनाने का रास्ता भी खुल जाएगा। वैसे भी ब्रायन चाहते हैं कि उन्हें अब एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार के तौर पर काम करने में ज्यादा खुशी होगी और NXT में जाकर वो ना केवल एक इन रिंग परफॉरमर के तौर पर कभी-कभी रिंग में उतर सकते हैं बल्कि ट्रेनिंग देना भी शुरू कर सकते हैं।

NXT में कई सुपरस्टार्स हैं जिनसे डेनियल ब्रायन का सामना कभी नहीं हुआ

WWE NXT के मौजूदा रोस्टर में कई प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स शामिल हैं और इसी ब्रांड ने Raw और SmackDown को कई चैंपियन सुपरस्टार्स दिए हैं। ब्रायन लंबे समय से मेन रोस्टर का हिस्सा बने रहे हैं और रोस्टर के अधिकांश रेसलर्स से कभी ना कभी उनका सामना जरूर हुआ है।

दूसरी ओर NXT में ऐसे कई प्रतिभाशाली रेसलर्स हैं, जिनसे ब्रायन का सामना आज तक नहीं हुआ है। NXT में जाने के बाद टॉमैसो सिएम्पा, कैरियन क्रॉस, जॉनी गार्गानो और सेंटोस एस्कोबार जैसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स के खिलाफ उनके मैच आइकॉनिक साबित हो सकते हैं।

WWE NXT रेसलर्स को बड़ा स्टार बनने में मदद कर सकते हैं

WWE NXT का काम Raw और SmackDown के लिए बड़े फ्यूचर चैंपियन सुपरस्टार्स को तैयार करना है। डेनियल ब्रायन कुछ समय पहले युवा रेसलर्स को बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और पिछले कई सालों से वो मेन रोस्टर में यही करते आ रहे थे।

इसका हालिया उदाहरण सिजेरो भी हैं, ब्रायन की उनके साथ स्टोरीलाइन बहुत छोटी रही लेकिन उन्होंने सिजेरो को रेंस के बड़े चैलेंजर के रूप में स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी तरह NXT में जाकर वो फ्यूचर स्टार रेसलर्स को तैयार करने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

डेनियल ब्रायन कभी WWE NXT चैंपियन नहीं रहे

डेनियल ब्रायन लंबे समय से WWE को अपनी सेवाएं देते आए हैं और इस दौरान उन्होंने बड़ी-बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। 5 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और टैग टीम चैंपियन भी रहे हैं।

मगर आज तक वो अपनी उपलब्धियों में NXT चैंपियनशिप को नहीं जोड़ पाए हैं। WWE इतिहास में सैथ रॉलिंस ही अभी तक अकेले सुपरस्टार हैं जिन्होंने NXT, WWE, और यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती है। NXT चैंपियनशिप जीत ब्रायन को सबसे महान सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल करवा सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now