WWE Backlash France 2024: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी

Ujjaval
WWE Backlash France 2024 इवेंट बढ़िया रह सकता है
WWE Backlash France 2024 इवेंट बढ़िया रह सकता है

Backlash France 2024: WWE बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024) इवेंट के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। फ्रांस में पहली बार WWE के किसी इवेंट का आयोजन होने वाला है और इसके लिए 5 शानदार मैचों का ऐलान हो गया है। कंपनी की कुछ टॉप चैंपियनशिप यहां दांव पर होंगी। फैंस के मन में सवाल है कि इन मैचों का अंत कैसे हो सकता है। इस आर्टिकल में हम Backlash France 2024 में होने वाले मैचों के संभावित नतीजों पर नज़र डालेंगे।

- Backlash France 2024 में काबुकी वॉरियर्स vs बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

काबुकी वॉरियर्स की WrestleMania XL के बाद भी बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के साथ दुश्मनी जारी रही है। ब्लेयर और कार्गिल ने मिलकर टैग टीम के रूप में काम करना शुरू किया है। सिंगल्स स्टार के रूप में वो काफी डॉमिनेंट हैं और अब बतौर टैग टीम उनका साथ काम करना ज्यादा रोचक रहेगा।

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल मिलकर प्रभावित कर सकती हैं और काबुकी वॉरियर्स के टाइटल रन का अंत कर सकती हैं। ब्लेयर और कार्गिल की जीत की संभावना बहुत ज्यादा है और उन्हें विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतते हुए देखकर फैंस खुश हो जाएंगे।

संभावित नतीजा: बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल नई चैंपियन बन सकती हैं

- Backlash France 2024 में बेली vs नेओमी vs टिफनी स्ट्रैटन (WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच)

बेली ने WrestleMania XL में WWE विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद बेली ने खुद को फाइटिंग चैंपियन के रूप में साबित करने की कोशिश की है। उनका नेओमी के खिलाफ मैच देखने को मिला था लेकिन टिफनी स्ट्रैटन ने आकर इसे खराब कर दिया।

बेली, नेओमी और टिफनी के बीच इसके बाद से ही दुश्मनी जारी है। तीनों मिलकर Backlash France में एक अच्छा मैच दे सकती हैं। नेओमी और टिफनी अभी चैंपियनशिप रन के लिए तैयार नहीं लग रही हैं। दूसरी ओर बेली के पास फैंस का जबरदस्त सपोर्ट है, ऐसे में उन्हें इस मुकाबले में जीत मिल सकती है।

संभावित नतीजा: बेली चैंपियनशिप रिटेन कर सकती हैं

- WWE Backlash France 2024 में डेमियन प्रीस्ट vs जे उसो (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)

डेमियन प्रीस्ट ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद अपना अलग ही रूप दिखाया है। वो अपने फैक्शन के सदस्यों पर भी गुस्सा हो रहे हैं। Backlash 2024 में अपने पहले टाइटल डिफेंस में भी उन्हें यही गुस्सा बाहर लाना होगा। उनका सामना जे उसो से होने वाला है।

उसो ने पिछले एक साल में वर्ल्ड हैवीवेट और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैचों का हिस्सा बनते हुए खुद को साबित किया है। वो डेमियन प्रीस्ट को भी यहां कड़ी टक्कर दे सकते हैं। डेमियन का पहला चैंपियनशिप डिफेंस है और ऐसे में उन्हें क्लीन जीत दिलाना बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है। इससे बतौर चैंपियन उनका कद बढ़ेगा।

संभावित नतीजा: डेमियन प्रीस्ट चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं

- WWE Backlash France 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस vs सोलो सिकोआ और टामा टोंगा

रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की जोड़ी ने पिछले कुछ महीनों में लगातार प्रभावित किया है। उनके ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ मैच बेहतरीन साबित हुए थे। अब दोनों ही ब्लडलाइन के खिलाफ नज़र आने वाले हैं। सोलो ने रोमन रेंस की गैरमौजूदगी ने ब्लडलाइन का कंट्रोल हासिल कर लिया है।

उन्होंने टामा टोंगा को अपने फैक्शन में जोड़ लिया है। टामा का अभी तक डॉमिनेंट रूप देखने को मिला है। ब्लडलाइन फैक्शन संभावित तौर पर और बड़ा हो सकता है। अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह चीज़ संभव है कि Backlash France में ब्लडलाइन को जीत दिलाने के लिए अनोआ'ई परिवार का कोई सदस्य आ सकता है, खासकर जैकब फाटू जिन्होंने हाल ही में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इससे सोलो का कंट्रोल ब्लडलाइन पर और भी बढ़ जाएगा।

संभावित नतीजा: सोलो सिकोआ और टामा टोंगा की जीत हो सकती है

- Backlash France 2024 में कोडी रोडस vs एजे स्टाइल्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)

कोडी रोड्स WrestleMania XL में चैंपियनशिप जीतने के बाद पहली बार अपने टाइटल को दांव पर लगाते हुए नज़र आएंगे। उनके सामने एजे स्टाइल्स के रूप में दिग्गज सुपरस्टार होंगे। स्टाइल्स ने नंबर 1 कंटेडर्स मैच जीतकर अमेरिकन नाईटमेयर के खिलाफ मैच हासिल किया है।

एजे स्टाइल्स द्वारा कोडी रोड्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इन सभी चीज़ों के बावजूद अमेरिकन नाईटमेयर जीत के साथ टाइटल रिटेन कर सकते हैं। कोडी एक ऐतिहासिक जीत के साथ आए हैं और अगले ही इवेंट में उनका चैंपियनशिप गंवा बैठना संभव नहीं लग रहा है।

संभावित नतीजा: कोडी रोड्स जीत के साथ टाइटल रिटेन रख सकते हैं

Quick Links

App download animated image Get the free App now