3 तरीके जिनसे BGMI में आसानी से ज़ोन रोटेशन द्वारा फायदा उठाया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image Via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में सेफ ज़ोन के अंदर रहना और उसके हिसाब से आगे बढ़ना बहुत मुश्किल काम है। कई लोग ज़ोन रोटेशन के दौरान ही धराशाई हो जाते हैं। इस चीज़ को सही तरह से करने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे BGMI में अच्छी तरह ज़ोन रोटेशन किया जा सकता है।


3 तरीके जिनसे BGMI में आसानी से ज़ोन रोटेशन द्वारा फायदा उठाया जा सकता है

3) लूट का ध्यान रखें

youtube-cover

BGMI में ज़ोन रोटेशन करने में लूट का भी अहम किरदार रहता है। कई लोग रोटेशन पर ज्यादा समय लगा देते हैं और लूट नहीं कर पाते हैं। आपको अच्छी तरह रोटेशन करते हुए लूट पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर अंतिम समय पर आने के बाद आपके पास लूट ही नहीं रहेगी, तो जरूर नुकसान हो सकता है।


2) गाड़ियों का इस्तेमाल करें

youtube-cover

गाड़ियों का सही तरह से उपयोग करने पर फायदा मिल सकता है, ज़ोन रोटेशन इस तरह से बढ़ जाता है। आप तेजी से एक से दूसरी जगह पर जा सकते हैं। अगर आप आखिरी समय पर भी निकलते हैं, तो गाड़ियों की मदद से समय पर पहुंच पाएंगे।


1) ज़ोन की पोजिशन के हिसाब से खेलें

youtube-cover

ज़ोन रोटेशन के लिए आपको दिमाग का इस्तेमाल करना होगा। आपको लगातार सेफ ज़ोन के बारे में अनुमान लगाना चाहिए और उसके हिसाब से आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा जब सर्कल श्रिंक होने का समय करीब आए, तो आपको मौजूदा ज़ोन के बीच में आ जाना चाहिए। इससे कई बार ज़ोन में ही बने रहते हैं और अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी आप ज़ोन के किनारे ही रहते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment