BGMI में 3 तरीके जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में रैंक पुश करना बहुत मुश्किल काम माना जाता है। ऐसा करने के लिए खिलाड़ियों को रणनीति से गेम खेलना पड़ता है, क्योंकि आजकल हर कोई प्लेयर्स चतुराई से गेम खेलना पसंद करते हैं। सभी प्लेयर्स रैंक पुश करके उच्च स्तर पर जाकर सीजन के रिवॉर्ड्स को प्राप्त करना चाहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 अच्छे तरीके बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर पाएंगे।


BGMI में 3 तरीके जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर सकते हैं

1) शूटिंग में महारत हासिल करें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को रैंक पुश करने से पहले शूटिंग स्किल्स पर ध्यान देना होगा, क्योंकि मैदान पर विरोधियों को फिनिश करने के लिए सटीकता से स्प्रे देना महत्वपूर्ण माना जाता है। आप ट्रेनिंग मोड में जाकर ऐम का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा सेंसिटिविटी सेटिंग्स को डिवाइस के आधार पर सेट करके गन्स पर अच्छा रिकॉइल प्राप्त कर सकते हैं। यह चीजें आपको रैंक पुश करते समय बहुत मदद करेगी।


2) मैप का ज्ञान

youtube-cover

BGMI में प्लेयर्स के द्वारा Erangel मैप सबसे ज्यादा खेला जाता है। रैंक पुश करने के लिए खिलाड़ियों को मैप का अच्छे से ज्ञान और जगहों का पता होना चाहिए। आपको शुरुआत में अच्छी लूट पर ध्यान देना होगा। आप व्हीकल का उपयोग करके रोटेशन कर सकते हैं। जैसे-जैसे जोन छोटा होता जाएगा। आपको सही जगह देखकर विरोधियों से फाइट ले सकते हैं। यह चीजें रैंक पुश करने में बहुत ज्यादा फायदा प्रदान करेगी।


3) बढ़िया गन कॉम्बिनेशन

youtube-cover

BGMI में रैंक पुश करते समय आपको बढ़िया गन कॉम्बिनेशन का चयन करना होगा। गेम के अंदर खिलाड़ियों को ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं लेकिन आपको क्लोज और लॉन्ग रेंज के कॉम्बिनेशन में गन्स को रखना होगा। इस वजह से M416 के साथ में DBS खतरनाक गन कॉम्बिनेशन है, जिसका उपयोग करके दुश्मनों को आसानी से फिनिश कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications