BGMI में Arena Mode के लिए 3 शक्तिशाली गन्स जिनका उपयोग करके MVP बन सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में Arena Mode सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। इसमें दो टीमें हिस्सा लेती हैं, दोनों टीमों में चार-चार प्लेयर्स शामिल होते हैं, जो टीम 40 फिनिश पहले निकालने में कामयाब होती है, वो टीम जीत जाती है और सबसे ज्यादा फिनिश निकालने वाला खिलाड़ी MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) बनता है। हालांकि, सभी खिलाड़ी मैच में अच्छा प्रदर्शन करके सबसे ज्यादा फिनिश निकालकर MVP बनना चाहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Arena Mode के लिए 3 शक्तिशाली गन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका उपयोग करके आसानी से MVP बन सकते हैं।


BGMI में Arena Mode के लिए 3 शक्तिशाली गन्स जिनका उपयोग करके MVP बन सकते हैं

1) M416

youtube-cover

BGMI में Arena Mode के अंदर खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा M416 गन का इस्तेमाल किया जाता है। यह असॉल्ट राइफल की सबसे बेहतरीन गन मानी जाती है। इस गन का उपयोग करके विरोधियों को ज्यादा से ज्यादा फिनिश कर सकते हैं। M416 गन का उपयोग क्लोज रेंज, मिड रेंज और लॉन्ग रेंज मे आसानी से कर सकते हैं और सबसे ज्याद फिनिश निकालकर MVP बन सकते हैं।


2) AWM

youtube-cover

BGMI में वेयरहाउस के अंदर खिलाड़ियों को शक्तिशाली गन्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें AWM और M249 शामिल हैं। अगर खिलाड़ियों की स्नाइपिंग स्किल्स बेहतरीन हैं, तो आसानी से AWM का इस्तेमाल करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं, क्योंकि इस गन के एक शॉट में दुश्मन आसानी से फिनिश हो जाते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को MVP बनने के लिए AWM गन को चुनना चाहिए।


3) M1014 शॉटगन

youtube-cover

BGMI में M1014 शॉटगन क्लोज रेंज की सबसे शक्तिशाली गन मानी जाती है, जिसका उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकाल सकते हैं। अगर खिलाड़ियों के द्वारा एक या दो शॉट दुश्मन को सही से लगते हैं, तो विरोधी आसानी से फिनिश हो जाएंगे और इस शॉटगन का इस्तेमाल करके हर मैच में MVP बन सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में Arena Mode में उपयोग होने वाली शक्तिशाली गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment