BGMI में 5 बड़े बदलाव जो 2.6 अपडेट के साथ देखने को मिल सकते हैं

BGMI का 2.6 अपडेट (Image via Krafton)
BGMI का 2.6 अपडेट (Image via Krafton)

PUBG Mobile में 2.6 अपडेट आ गया है और भारत के BGMI में 2.6 आना बाकी है। अभी भी गेम 2.5 पर चल रहा है। नए अपडेट के साथ कई सारे चेंज आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन से बदलाव प्लेयर्स को देखने को मिल सकते हैं।


BGMI में 5 बड़े बदलाव जो 2.6 अपडेट के साथ देखने को मिल सकते हैं

1) एडवांस बोट्स

अच्छे बोट्स आएंगे (Image via YouTube/IND AKHIL)
अच्छे बोट्स आएंगे (Image via YouTube/IND AKHIL)

Battleground Mobile India में ढेरों बोट्स देखने को मिलते हैं और असल में यह कम्प्यूटर द्वारा कंट्रोल किए जाते हैं। आसानी से इन्हें प्लेयर्स को किल किया जाता है। हालांकि, Battlegrounds Mobile India के 2.6 अपडेट के बाद चीज़ें बदल सकती है। बोट अब पिक लेकर ज्यादा दूरी होने के बावजूद भी हमला कर सकते हैं।


2) गैस स्टेशन से गाड़ी में फ्यूल डलाया जा सकता है

Auto refueling vehicle (Image via YouTube/ IND AKHIL)
Auto refueling vehicle (Image via YouTube/ IND AKHIL)

BGMI में अलग-अलग जगहों पर गैस स्टेशन हैं। हालांकि, अभी तक यह किसी काम के नहीं थे। हालांकि, नए अपडेट के साथ यह अपग्रेड किए जा सकते हैं और अब इन्हें उपयोग किया जा सकेगा।


3) Melee वेपन में चेंज

मिली हथियार में बदलाव होगा (Image via YouTube/IND AKHIL)
मिली हथियार में बदलाव होगा (Image via YouTube/IND AKHIL)

मिली कैटेगरी में संभावित रूप से नए BGMI 2.6 अपडेट के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि सभी आयटम्स Machete सेक्शन में आ जाएंगे। अन्य चेंज भी देखने को मिल सकते हैं।


4) मैच से बाहर आने पर नुकसान

यह अच्छा विकल्प रहेगा (Image via Krafton)
यह अच्छा विकल्प रहेगा (Image via Krafton)

नए BGMI 2.6 के बाद मैच शुरू होने से पहले बाहर आने पर नुकसान नहीं होगा। साथ ही मेरिट भी कम नहीं होगी। देखा जाए तो यह एक अच्छा विकल्प है और इससे आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।


5) ट्रांसफॉर्म बटन

इससे आप रोबोट बन सकते हैं (Image via YouTube/ ND AKHIL)
इससे आप रोबोट बन सकते हैं (Image via YouTube/ ND AKHIL)

कई खबरों के अनुसदार BGMI 2.6 में यह बदलाव आने वाला है। दरअसल, आप एलिमिनेट होने के बाद मैच में एक रोबोट या पेट में बदल सकते हैं। साथ ही आप मैप में आराम से घूम सकते हैं। हालांकि, आप विरोधियों को नहीं देख पाएंगे।

(नोट: अभी आधिकारिक अपडेट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, जल्द ही इसे रिलीज किया जा सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment