BGMI में चिकन डिनर करने के लिए 3 शानदार तरीके

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) के एक मैच में कुल 100 प्लेयर्स हिस्सा लेते हैं, जो हवाई जहाज की मदद से पसंदीदा जगह पर लैंड करते हैं। सभी प्लेयर्स अंतिम जोन तक सर्वाइव करके चिकन डिनर करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, चिकन डिनर करना आसान काम नहीं है। मैच के दौरान खिलाड़ियों को ढेरों परेशानियों का समाना करना पड़ता है। खैर, इस आर्टिकल में हम चिकन डिनर करने को लेकर 3 तरीके पर नजर डालने वाले हैं।


BGMI में चिकन डिनर करने के लिए 3 शानदार तरीके

3) सही जगह पर लैंड करें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को सही जगह पर लैंड करना सबसे जरूरी माना जाता है। अगर लैंड करते समय गलत जगह का चयन करते हैं, तो दुश्मन आपको आसानी से फिनिश कर देंगे। इस वजह से खिलाड़ियों को अच्छी लूट मिलने वाली जगहों पर लैंड करना होगा और बैग में आवश्यक लूट को लेकर दुश्मनों से फाइट लेनी होगी। Erangel मैप के अंदर अच्छी लूट पाने के लिए Pochinki, Military Base, Georgopool और School बढ़िया विकल्प हैं।


2) सीधे पुश करने से पहले आयटम्स का उपयोग करें

youtube-cover

BGMI में दुश्मनों पर सीधे पुश करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि कैंपर TPP लेकर बैठे रहते हैं और ऐसे में सीधे पुश करने पर आप नॉक या फिनिश हो सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को पुश करने से पहले फेंकने वाली चीजों का उपयोग करना होगा, जिसमें ग्रेनेड्स और मोलोटोव कॉकटेल बढ़िया विकल्प है। इन आयटम्स की मदद से दुश्मनों को अच्छा डैमेज दे सकते हैं और आप सीधे पुश करके आसानी से फिनिश निकाल पाएंगे।


1) टीममेट्स के साथ बढ़िया तालमेल

youtube-cover

BGMI में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पहचान वाले खिलाड़ियों के साथ गेम खेलना चाहिए। अगर रैंडम खिलाड़ियों के साथ गेम खेलते हैं, तो आपके लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि रैंडम प्लेयर्स मुश्किल समय में साथ नहीं देते हैं। इस वजह से आपको पहचान वाली स्क्वाड के साथ बातचीत करके गेम खेलना चाहिए, जो आपको आसानी से चिकन डिनर दिलाने में मदद करेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में चिकन डिनर को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications