BGMI में एरीना मोड के अंदर सबसे ज्यादा फिनिश कैसे निकाल सकते हैं?

Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)
Battlegrounds Mobile India (Image via Krafton)

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) में खिलाड़ियों को मनोरंजन करने के लिए अनेक मैप्स के विकल्प मिल जाते हैं लेकिन खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा एरीना मोड खेला जाता है। इसमें कुल दो टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें 4-4 प्लेयर्स शामिल होते हैं। पहले 40 फिनिश निकालने वाली टीम जीत दर्ज करती है और सबसे ज्यादा फिनिश निकालने वाले खिलाड़ी को MVP टैग मिलता है। खैर, इस आर्टिकल में हम एरीना मोड के अंदर सबसे ज्यादा फिनिश निकालने को लेकर बात करेंगे।


BGMI में एरीना मोड के अंदर सबसे ज्यादा फिनिश कैसे निकाल सकते हैं?

1) TPP लेकर फाइट्स लें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने हैं, तो उन्हें एरीना मोड में TPP लेकर फाइट्स लेना होगा। ऐसा करने पर सामने वाले दुश्मन को जानकारी नहीं होगी और वो जैसे ही आते हैं, तो उन पर हावी होकर आसानी से फिनिश निकाल सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को आक्रामक गेम खेलने से बचना होगा।


2) शॉटगन्स का इस्तेमाल करें

youtube-cover

BGMI में खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा फिनिश निकालने हैं, तो उन्हें ताकतवर गन्स का इस्तेमाल करना होगा। गेम के अंदर शॉटगन सबसे शक्तिशाली गन है, जिसे क्लोज रेंज में इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से खिलाड़ियों को एरीना मोड में DBS, M1014 और S12K की तरह अन्य शॉटगन्स का उपयोग करना होगा।


3) रणनीति से फिनिश करना होगा

youtube-cover

BGMI में विरोधियों को फिनिश करने के लिए रणनीति का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर दुश्मनों के ऊपर सीधे पुश करते हैं, तो वह आपको आसानी से फिनिश कर देंगे। इस वजह से वेयरहाउस, कंटेनर और अन्य चीजों के कवर में रहकर विरोधियों को सटीकता से डैमेज देना होगा और उन्हें आसानी से फिनिश कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में एरीना मोड के अंदर सबसे ज्यादा फिनिश करने को लेकर लेखक ने अपनी सलाह दी है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment