BGMI का अनबैन: डाउनलोड करने का तरीका, iOS वर्जन समेत अन्य छोटी-बड़ी जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Battlegrounds Mobile India (BGMI) की 10 महीनों बाद वापसी होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही 19 मई 2023 को Krafton ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि गेम की वापसी होने वाली है। आपको बता दें कि BGMI के सर्वर अभी बंद हैं और Krafton ने नया अपडेट रिलीज कर दिया है। हालांकि, इसका सर्वर बंद होने के कारण अभी प्लेयर्स इसे खेल नहीं पा रहे हैं।


BGMI के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

कुछ समय पहले ही Krafton ने Battlegrounds Mobile India का अपडेट एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। असल में यह 2.5 वर्जन है और इसका साइज हर यूजर के हिसाब से अलग रहता है। आप नीचे दी गई स्टेप्स द्वारा गेम को डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: Google Play Store खोलें और सर्च के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 2: Battlegrounds Mobile India को सर्च करें।

स्टेप 3: एक लिस्ट खुलेगी और यहां पर आपको गेम दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसे इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करें।

स्टेप 5: आपको सभी डिटेल्स को रिव्यु करना है और फिर गेम डाउनलोड होने के बाद आप लॉगिन करके खेल सकते हैं।

इंस्टॉल होने के बाद आप BGMI के किसी एक रिसोर्स पैक को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको साधन रिसोर्स पैक मिल जाएगा, जिसका साइज 640.1 MB है और HD रिसोर्स पैक 1079.8 MB का है। BGMI का सर्वर अभी ऑनलाइन नहीं हुआ है और बताया जा रहा है कि यह 29 मई 2023 को ऑनलाइन आएगा।


BGMI भारत में iOS में कब रिलीज होगा?

youtube-cover

नए प्लेयर्स कर जो पहले से iOS डिवाइस इस्तेमल कर रहे हैं, वो Battlegrounds Mobile India को पहले से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। हालांकि, 29 मई 2023 से वो गेम को खेल सकते हैं क्योंकि सर्वर्स ऑनलाइन आ जाएंगे। Apple के यूजर्स को थोड़े दिनों का इंतजार करना होगा और बाद में उन्हें भी चांस मिल जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment