BGMI गेम को एंड्रॉइड डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें?

Battlegrounds Mobile India गेम को कैसे डाउनलोड करें?
Battlegrounds Mobile India गेम को कैसे डाउनलोड करें?

GUIDE : BGMI (Battlegrounds Mobile India) विश्व का प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा पसंद किया जाता है। इस टाइटल को Krafton के डेवेलपर ने 2 जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। हालांकि, प्राइवेसी और पॉलिसी के कारण भारतीय सरकार ने 28 जुलाई 2023 को अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के तरह बैन कर दिया था।

हालांकि, डेवेलपर ने 19 मई को लगातार दो पोस्ट सोशल मिडिया पर अपलोड करते हुए गेम को रिलॉन्च करने की घोषणा की थी। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI गेम को एंड्रॉइड डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें?, नजर डालने वाले हैं।


BGMI गेम को एंड्रॉइड डिवाइस में कैसे इंस्टॉल करें?

Battlegrounds Mobile India को डेवेलपर ने एंड्रॉइड डिवाइस पर आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। डेवेलपर गेम को आधिकारिक रूप से वेबसाइट और प्ले स्टोर से डाउलोड कर सकते हैं। इस गेम की साइज एंड्रॉइड डिवाइस के लिए 691 MB की है जिसे डिवाइस इंटरनेट या WiFi का यूज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, अनेक खिलाड़ियों को विश्वास नहीं हो रहा होगा कि गेम इतनी जल्दी घोषणा के बाद में गूगल प्ले स्टोर पर किस तरह लॉन्च हो गया है। इस वजह से नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके गेम को आधिकारिक रूप से डाउनलोड कर सकते हैं :

स्टेप 1: स्मार्टफ़ोन में खिलाड़ियों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को बूट करना होगा। उसके बाद में इंटरफ़ेस खुल जाएगा।

स्टेप 2: सर्च बॉक्स में जाकर खिलाड़ियों को Battlegrounds Mobile India नेम को टाइप करना होगा। सर्च करने के बाद में स्क्रीन पर नतीजें दिख जाएंगे।

स्टेप 3: गेमर्स इंस्टॉल वाले बटन पर टच करें। उसके बाद में 691MB की फाइल को डिवाइस में डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 4: छोटे अपडेट के बाद में रिसॉर्स पैक डाउनलोड करने के दो विकल्प दिख जाएंगे। लो-स्पेस वालों के लिए 600 MB से ऊपर का है और HD स्पेस वालों के 1100MB के ऊपर का है।

स्टेप 5: डाउनलोड होने के बाद में परमिशन दे सकते हैं। सर्वर चालू होने पर गेम रन करेगा।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications