आईपीएल के इतिहास में अब तक के 10 सबसे लंबे छक्के

Enter caption

आईपीएल का सीजन शुरू होने वाला। क्रिकेट के इस सीजन को छांव धूप का सीजन नहीं बल्कि छक्के चौंकों का सीजन कहा जाता है। मैदान में दर्शकों का अपनी-अपनी टीम के लिए शोर क्रिकेट के रोमांच को चरम पर ले जाता है। इस दौरान एक से एक दिग्गज बल्लेबाज दर्शकों के मनोरंजन और अपनी टीम के लिए रन बटोरने के लिए लंबी हिट्स लगाते हैं ।ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब सिक्स के दौरान क्रिकेट के मैदान पर छक्कों की दूरी आश्चर्यजनक होती है और गेंद स्टेडियम के बाहर चली जाती है। आईपीएल के इस सीजन से पहले हम आपको बता रहे आईपीएल के 11 साल के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के किन बल्लेबाजों ने लगाए हैं।

10. एबी डीविलियर्स (111 मीटर)

साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का नाम आते क्रिकेट के प्रशंसकों में एक अलग सी उर्जा आ जाती है। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी की खासियत ही यही है कि यह मैदान के किसी भी कोने में शॉट लगा सकता है। आईपीएल के इतिहास में 10वां सबसे लंबा छक्का किसी और ने नहीं एबी डीविलयर्स ने लगाया है। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने ही देश के खिलाड़ी इमरान ताहिर की गेंद पर छक्का जड़ा था। गेंद एबीडी के बल्ले पर लगकर मिडविकेट की ओर दिशा में 111 मीटर दूर जा गिरी थी।

9. एमएस धोनी (112 मीटर)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर छक्का जड़ने में माहिर हैं।उनके हैलीकॉप्टर शॉट से लगाया छक्का क्रिकेट फैंस को काफी भाता है। धोनी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेम्स फ्रैंक्लिन की गेंद पर एक छक्का ऐसा जड़ा था जो पिच से 112 मीटर दूर दर्शकों के बीच जाकर गिरा। यह आईपीएल का अबतक का नौंवा सबसे लंबा छक्का है।

8. रोहित शर्मा (115 मीटर)

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा पिच पर खड़े रहकर ज्यादा देर तक छक्का जड़ने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। आईपीएल 2009 में रोहित ने डेक्केन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए बांग्लादेशी गेंदबाज मशरफे मुर्तजा की गेंद 115 मीटर लंबा छक्का जड़ा इतिहास बना दिया था।

7. गौतम गंभीर (117 मी.टर)

हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गौतम गंभीर भले ही हवाई फायर कम करते रहे हों लेकिन उनके बल्ले से भी एक बार छक्के का इतिहास बन चुका है।आईपीएल इतिहास का सातवां सबसे लंबा छक्का गंभीर के नाम ही दर्ज है। केकेआर की ओर से खेलते हुए एस श्रीसंथ की गेंद पर गंभीर ने गेंद को ऐसा हिट किया था कि गेंद 117 मीटर दूर जाकर गिरी।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाईलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Enter caption

6. क्रिस गेल: 119 मीटर

आईपीएल में छक्के चौकों का पर्याय बने चुके कैरिबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल का इस लिस्ट में नाम होना लाजमी है। दुनियाभर में गगनचुंबी छक्के जड़ने के लिए जाने जाने वाले क्रिस गेल ने आईपीएल में 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मैच के दौरान इतना जोरदार था कि गेंद बाहर जाकर गिरी। उनका यह छक्का आईपीएल इतिहास का छठा सबसे लंबा छक्का है।

5. रॉस टेलर 119 मीटर

न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर मशहूर रॉस टेलर मैदान पर थोड़ा समय सेट होने के लिए जरूर लेते हैं लेकिन वह इसके बाद घातक साबित होते हैं।साल 2008 में रॉस टेलर ने आईपीएल आरसीबी की ओर से खेलते हुए अपने ही देश के गेंदबाज जैकब ओरम की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 119 मीटर लंबे छक्के जड़ा था।यह छक्का इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस शॉट के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।

4. रॉबिन उथप्पा 120 मीटर

साल 2010 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए ड्वैन ब्रावो की गेंद पर भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था जो आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे लंबा छक्का है।

Enter caption

3. एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में गिने जाने वाले एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2011 में गिलक्रिस्ट ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज चार्ल्स लेंगरवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

2. प्रवीण कुमार 124 मीटर

भारतीय टीम के बेहतरीन स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन हिटिंग करते थे। क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस प्रवीण ने आईपीएल के पहले सीजन में यूसुफ पठान की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाते हुए 124 मीटर लंब छक्का जड़ा था।

1. एल्बी मोर्कल 125 मीटर

आईपीएल में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में सबसे ऊपर एल्बी मोर्कल का नाम आता है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एल्बे मोर्केल ने साल 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। उनके बल्ले से निकला यह सिक्स आज तक आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का है।प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद चेपक स्टेडियम के बाहर जा गिरी थी। उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है।

Quick Links